सीजफायर के ऐलान के बाद हरियाणा में जनजीवन सामान्य होने लगा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पैदा हुए तनाव के चलते बंद किए गए हिसार एयरपोर्ट को फिर से खोलने की तैयारी हो चुकी है। एलायंस एयर ने अयोध्या रूट पर फ्लाइट बुकिंग शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
शुक्रवार रात हरियाणा के सिरसा एयरबेस को पाकिस्तान ने फतह मिसाइल से निशाना बनाने की कोशिश की। सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने मिसाइल को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही मार गिराया।
हरियाणा सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दिया है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया जा रहा है और सीमा पर तैनात जवानों की भूमिका अहम बनी हुई है।
हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, 9 मई से 12 मई तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर शुक्रवार को 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
गुरुग्राम के सुशांत लोक थाना क्षेत्र में करीब छह पहले सूटकेश में मिले एक युवती के शव के मामले का खुलासा कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों और युवती के बीच महज एक हजार रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था और आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी ने हलचल मचा दी। दोनों शहरों में सायरन की तेज आवाजों के साथ लोगों को सतर्क किया गया।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पंजाब और चंडीगढ़ के 8 शहरों की ओर रॉकेट दागे। हालांकि इंडियन आर्मी ने सभी रॉकेट्स को आसमान में ही उड़ा दिया, लेकिन इसके बाद हरियाणा में खतरे की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में की गई एयर स्ट्राइक के बाद से पड़ोसी मुल्क की बौखलाहट अब सीमा पर साफ नजर आने लगी है।
शंभू बॉर्डर से जुड़ी घटनाओं के चलते मंगलवार को पंजाब पुलिस ने शंभू थाने पर भारी फोर्स तैनात कर दी है। यह तैनाती संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा घोषित थाने के घेराव को देखते हुए की गई है।
हरियाणा के चरखी दादरी जिले का जवान अमित सांगवान जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में शहीद हो गया। 4 मई को बैटरी चश्मा इलाके में सेना का वाहन करीब 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
झज्जर विधानसभा सीट से 2005 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए हरिराम वाल्मीकि का बीती रात निधन हो गया। 76 वर्षीय वाल्मीकि लंबे समय से विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे थे। बताया गया है कि उन्होंने रात लगभग एक बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को दिल्ली के होटल शांगरी-ला से गिरफ्तार कर लिया है। वह 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। इससे पहले ईडी ने उनकी 44.55 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की थी।
हरियाणा के करनाल में रविवार को वह क्षण बेहद भावुक हो गया जब पहुलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।