Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeराज्यहरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 9 से 12 मई तक बारिश के...

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 9 से 12 मई तक बारिश के आसार, 13 जिलों में येलो अलर्ट

हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, 9 मई से 12 मई तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर शुक्रवार को 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, पलवल और मेवात शामिल हैं। वहीं, सिरसा, कैथल, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, हिसार और महेंद्रगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

https://twitter.com/IMD_Chandigarh/status/1920690321295368207

तापमान में उतार-चढ़ाव, 3 डिग्री नीचे लुढ़का अधिकतम तापमान

हरियाणा में लगातार बदलते मौसम का असर तापमान पर भी देखा जा रहा है। अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की दिशा में बदलाव और आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले कुछ दिन तक यही रुझान बना रह सकता है।

अंबाला में सबसे ज्यादा गर्मी, महेंद्रगढ़ में भी तापमान पार पहुंचा 35 डिग्री

बीते 24 घंटे में अंबाला प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अन्य जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। महेंद्रगढ़ में भी तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है, लेकिन वहां भी मौसम थोड़ा राहतभरा बना हुआ है।

10 और 11 मई को भी रहेगा मौसम अस्थिर

मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट के मुताबिक, 10 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश की संभावना है, जबकि 11 मई को पूरे हरियाणा में बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि किसानों के लिए यह मौसम बदलाव चिंता का विषय बन सकता है।

अन्य खबरें