दुबई में एक शख्स ने तीन भारतीयों पर तलवार से हमला कर दिया। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। परिजनों का आरोप है कि हमलावर एक पाकिस्तानी नागरिक था। ये तीनों तेलंगाना के रहने वाले हैं।
अफगानिस्तान में बुधवार, 16 अप्रैल को एक मध्यम तीव्रता का भूकंप आया जिसने एक बार फिर इस क्षेत्र की भूकंपीय सक्रियता की गंभीरता को उजागर किया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.6 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई और इसका केंद्र 121 किलोमीटर गहराई में था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उसकी 2.2 अरब डॉलर (लगभग 18 हजार करोड़ रुपए) की फेडरल फंडिंग रोक दी है। यह फैसला तब आया जब हार्वर्ड ने व्हाइट हाउस की उन मांगों को अस्वीकार कर दिया, जिनका मकसद विश्वविद्यालय में यहूदी विरोधी गतिविधियों पर नियंत्रण करना बताया गया था।
दक्षिणी कैलिफोर्निया के सैन डिएगो काउंटी में सोमवार की सुबह 5.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, इसका केंद्र पहाड़ी शहर जूलियन से महज 4 किलोमीटर दूर था। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:08 बजे महसूस किया गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार नियमों को लेकर रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी देश को अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए अब कोई छूट नहीं दी जाएगी।
पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े बहुचर्चित 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी और लंबे समय से फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 65 वर्षीय चोकसी को शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर हिरासत में लिया गया।
ताजिकिस्तान में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके थोड़ी थोड़ी देर में दो बार आए। पहले झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई, जो तेज भूकंप की श्रेणी में आता है। झटका महसूस होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
गाज़ा सिटी के एकमात्र क्रियाशील अस्पताल अल-अहली पर इज़राइली हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया है। हमले में अस्पताल की आपातकालीन यूनिट, मुख्य प्रवेश द्वार और इंटेंसिव केयर यूनिट के ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम को भारी नुकसान हुआ।
11 अप्रैल, शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में लगातार चौथे सत्र में गिरावट देखने को मिली। इंडेक्स 99.02 पर आ गया, जो जुलाई 2023 के बाद पहली बार 100 अंक से नीचे गया है।
न्यूयॉर्क सिटी में गुरुवार को एक खौफनाक हेलिकॉप्टर हादसे ने सभी को झकझोर दिया। हडसन नदी के ऊपर उड़ रहा एक बेल 206 मॉडल हेलिकॉप्टर अचानक दो टुकड़ों में बंट गया, जिससे उसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को चीन के खिलाफ आयात शुल्क (टैरिफ) को और कड़ा करते हुए 145% तक बढ़ा दिया है। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने 125% टैरिफ का ऐलान किया था।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वैश्विक ट्रेड संबंधों में एक बड़ा फैसला लेते हुए 75 से ज्यादा देशों पर लागू रेसिप्रोकल टैरिफ यानी जैसे को तैसा शुल्क नीति को 90 दिनों के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया है। इस कदम का सीधा मकसद व्यापारिक तनाव को कम करना और नए व्यापार समझौतों की दिशा में संवाद के लिए समय जुटाना है।
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विदेशी दवाओं पर भारी टैरिफ लगाने का इरादा जताया है, जिससे घरेलू फार्मा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम भारत की जेनेरिक दवा इंडस्ट्री को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि अमेरिका में उनकी दवा बिक्री पर सीधा असर होगा।
अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर में नया मोड़ आ गया है, अमेरिका ने चीन पर 104% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन को 50% अतिरिक्त टैक्स की धमकी दी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को टैरिफ नीति और वैश्विक बाजारों में गिरावट पर बड़ा बयान दिया। फ्लोरिडा से वॉशिंगटन लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा—“कभी-कभी किसी चीज़ को ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे। पीएम मोदी का रेड कार्पेट स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर व तोपों की सलामी दी गई। कोलंबो एयरपोर्ट पर श्रीलंका सरकार के पांच प्रमुख मंत्रियों ने उनका स्वागत किया,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार देर रात घोषणा की कि अमेरिका भारत पर 26% टैरिफ (रेसिप्रोकल टैरिफ) लगाएगा। ट्रम्प ने कहा कि भारत अमेरिका पर 52% तक टैरिफ लगाता है, इसलिए अमेरिका आधा टैरिफ लगाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज बुधवार को 'रेसिप्रोकल टैरिफ' (जैसे को तैसा कर) की घोषणा करने वाले हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार, ट्रम्प आज शाम 4 बजे (स्थानीय समय) रोज गार्डन में आयोजित 'मेक अमेरिका वेल्दी अगेन' इवेंट में भाषण देंगे।
म्यांमार में पिछले सप्ताह आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। अब तक मरने वालों की संख्या 2700 से अधिक हो चुकी है, जबकि 4521 लोग घायल हुए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर न्यूक्लियर प्रोग्राम पर समझौता नहीं होता, तो अमेरिका बमबारी करेगा। ट्रम्प ने कहा कि यह बमबारी इतनी भयानक होगी कि ईरान ने इससे पहले कभी नहीं देखी होगी।