कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत जारी है। ट्रम्प ने मीडिया से कहा कि वे कनाडा के साथ मजबूत और स्थायी दोस्ती चाहते हैं। उनके मुताबिक, "हम कनाडा के साथ दोस्ती रखेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।" मार्की कार्नी दूसरी बार कनाडा के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अमेरिका पहुंचे है।
जर्मनी की कंजरवेटिव पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) के नेता फ्रेडरिक मर्त्ज देश के 10वें चांसलर के रूप में चुन लिए गए हैं। संसद में हुए गुप्त मतदान में उन्हें 630 में से 325 वोट मिले। जबकि बहुमत के लिए उन्हें 316 वोट की जरूरत थी।
इजराइली वायुसेना ने सोमवार रात यमन के हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले हुदैदाह बंदरगाह शहर पर बड़ा हवाई हमला किया। इस ऑपरेशन में 20 फाइटर जेट्स ने करीब 2000 किलोमीटर की दूरी तय कर 50 से अधिक ठिकानों पर बमबारी की।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि भारत इस हमले का ऐसा जवाब देगा जो किसी बड़े क्षेत्रीय संघर्ष का कारण न बने। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान इस हमले के पीछे किसी भी रूप में जिम्मेदार है, तो उसे भारत के साथ मिलकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
यूक्रेन और अमेरिका के बीच बुधवार को एक ऐतिहासिक मिनरल इन्वेस्टमेंट डील पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिससे यूक्रेन के खनिज क्षेत्र में अमेरिका को विशेष पहुंच मिलेगी। इसके बदले अमेरिका यूक्रेन के पुनर्निर्माण और विकास में निवेश करेगा।
पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी है। उन्होंने भारत से कहा कि अगर उसने सिंधु जल संधि को रोकने की कोशिश की, तो पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा। अब्बासी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने अपनी मिसाइलों को भारत के खिलाफ तैयार रखा है, जिसमें शाहीन, घोरी और गजनवी जैसी 130 मिसाइलें शामिल हैं।
पोप फ्रांसिस को रोम के सांता मारिया मैगियोरे चर्च में दफनाया गया। अंतिम संस्कार में ढाई लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। दुनियाभर से नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में इस आतंकी हमले को “बहुत बुरा हमला” करार देते हुए भारत और पाकिस्तान दोनों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर चुके हैं और अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।
तुर्की के इस्तांबुल शहर में बुधवार, 23 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे भूकंप के तेज़ झटकों से अफरा-तफरी मच गई। 6.2 तीव्रता का यह भूकंप इतनी अचानक आया कि कई लोग डर के मारे इमारतों से कूद गए। इस दौरान घबराहट और ऊंची जगहों से कूदने के कारण 151 लोग घायल हो गए
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल को निशाना बनाने के बाद अमेरिकी वित्तीय बाजारों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोमवार को S&P 500 इंडेक्स में 2.36% की गिरावट दर्ज की गई, जो 2025 में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल को चार दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। यह यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि 13 साल बाद कोई अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत आ रहा है। जेडी वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और उनके तीन बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल भी होंगे।
अमेरिका में एक बार फिर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों के खिलाफ जनसैलाब सड़कों पर नजर आया। शनिवार को देश के सभी 50 राज्यों में प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों को '50501 मूवमेंट' नाम दिया गया है, जिसका अर्थ है – 50 राज्यों में 50 प्रदर्शन, एक आंदोलन।
अमेरिका और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर ने एक बार फिर से वैश्विक आर्थिक असंतुलन की आशंका बढ़ा दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को संकेत दिए कि अमेरिका एक "बेहतरीन डील" की ओर बढ़ रहा है, लेकिन चीन की आक्रामक प्रतिक्रिया ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।
पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने एक अहम बयान में कहा कि पाकिस्तान की नींव इस्लाम धर्म के कलमे (मूल मंत्र) पर रखी गई है और हम हिंदुओं से पूरी तरह अलग हैं।