अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार देर रात पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और उसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। यह ट्रम्प और पुतिन के बीच इस वर्ष की तीसरी बातचीत रही, जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध पर करीब दो घंटे तक गंभीर चर्चा हुई।
सोमवार सुबह अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई, जो भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह 8:54 बजे आया।
फ़िनलैंड पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर हेलसिंकी के पश्चिमी क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे दो निजी हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। दोनों ही एयरक्राफ़्ट सीधे ज़मीन पर आ गिरे, जिससे सवार सभी पांच लोगों, तीन एक हेलिकॉप्टर में और दो दूसरे में थे।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने माना है कि 10 मई की रात करीब 2:30 बजे भारत ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित नूर खान एयरबेस समेत कुछ अन्य स्थानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। शरीफ ने बताया कि उन्हें खुद जनरल आसिम मुनीर ने सेफ लाइन पर इस हमले की जानकारी दी।
पंजाब नेशनल बैंक 6498.20 करोड़ रुपये के गबन का मुख्य आरोपी नीरव दीपक मोदी अब भी ब्रिटेन की जेल में ही रहेगा। लंदन की हाईकोर्ट ऑफ जस्टिस की किंग्स बेंच डिवीजन ने उसकी दसवीं बार दायर की गई जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच घोषित युद्धविराम के महज कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान की सेना ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन कर दिया। गुजरात, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर हुई फायरिंग से माहौल फिर तनावपूर्ण हो गया।
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष विराम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा बयान देकर नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने न केवल इस शांति प्रयास की सराहना की, बल्कि कश्मीर समस्या के संभावित समाधान की भी बात कही है।
पाकिस्तान की डगमगाती अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने एक बड़ा कदम उठाया है। IMF ने पाकिस्तान को कुल 2.3 अरब डॉलर, यानी करीब ₹20 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज देने की मंजूरी दी है।
पाकिस्तान में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात धरती एक बार फिर डोल उठी। रात करीब 01:44 बजे पाकिस्तान के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई।
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ दिख रही है। लगातार हमलों की नाकाम कोशिशों के बीच पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय समर्थन की तलाश में है। इस बीच अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि वह भारत और पाकिस्तान के मौजूदा तनाव में कोई सैन्य हस्तक्षेप नहीं करेगा।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का एग्जीक्यूटिव बोर्ड शुक्रवार को अहम बैठक करने जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान को 1.3 अरब डॉलर (करीब 11,113 करोड़ रुपये) का नया लोन देने पर फैसला होगा। यह सहायता "क्लाइमेट रेजिलिएंस लोन प्रोग्राम" के तहत प्रस्तावित है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पाकिस्तान को मदद देना है।
सिस्टिन चैपल से निकले सफेद धुएं ने जैसे ही आसमान को छुआ, दुनिया को संकेत मिल गया—कैथोलिक चर्च को नया पोप मिल गया है। गुरुवार की शाम वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वेयर में जैसे ही चर्च की चिमनी से सफेद धुआं उठता दिखा, वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं की निगाहें बेसब्री से सेंट्रल बालकनी की ओर टिक गईं।