Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजपाकिस्तान में आधी रात भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले,...

पाकिस्तान में आधी रात भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले, डर का माहौल फैला

पाकिस्तान में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात धरती एक बार फिर डोल उठी। रात करीब 01:44 बजे पाकिस्तान के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, यह भूकंप भारतीय समयानुसार 1:44 बजे दर्ज हुआ। झटकों के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

कोई जानमाल का नुकसान नहीं

हालांकि इस भूकंप से किसी जान या माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन रात के सन्नाटे में आए इन झटकों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी भूकंप महसूस करने की जानकारी साझा की।

एक महीने में तीसरी बार आया भूकंप

गौरतलब है कि 30 अप्रैल और 12 अप्रैल को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 12 अप्रैल को आए भूकंप की तीव्रता 5.8 थी, जो जम्मू-कश्मीर तक महसूस किया गया था। लगातार आ रहे भूकंप के इन झटकों ने इलाके में भूकंपीय सक्रियता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

यह भूकंप ऐसे समय में आया है, जब पाकिस्तान आंतरिक और बाहरी दबावों से जूझ रहा है। हाल ही में भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। ऐसे में इस प्राकृतिक घटना ने लोगों के बीच अस्थिरता और भय का माहौल और गहरा कर दिया है।

अन्य खबरें