Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजअब अमेरिका से भारत पैसा भेजना पड़ेगा महंगा, नया बिल लाएगा 5%...

अब अमेरिका से भारत पैसा भेजना पड़ेगा महंगा, नया बिल लाएगा 5% टैक्स, लाखों एनआरआई होंगे प्रभावित

अमेरिका में रहने वाले लाखों भारतीयों के लिए यह खबर परेशानी बढ़ाने वाली है। ट्रंप प्रशासन एक नया बिल लाने की तैयारी में है, जिसमें भारत समेत दूसरे देशों में पैसे भेजने पर 5% टैक्स लगाने का प्रस्ताव है। इस बिल का नाम है ‘The One Big Beautiful Bill’ और इसे हाल ही में यूएस हाउस वेज एंड मीन्स कमेटी के सामने पेश किया गया है।

बिल के 327वें पेज पर ट्रांसफर टैक्स का जिक्र

389 पन्नों के इस डॉक्यूमेंट के 327वें पेज पर साफ-साफ कहा गया है कि अगर कोई अमेरिकी नागरिक नहीं है और विदेश पैसे भेजता है, तो उसे 5% टैक्स देना होगा। खास बात यह है कि इसमें किसी न्यूनतम रकम की सीमा तय नहीं की गई है। यानी कम से कम पैसा भी भेजा गया तो टैक्स देना ही होगा।

H1B वीजाधारकों और ग्रीन कार्ड होल्डर्स को झटका

ये प्रस्ताव सीधे तौर पर उन लाखों भारतीयों को प्रभावित करेगा जो H1B वीजा या ग्रीन कार्ड पर अमेरिका में रहकर काम करते हैं और वहां से अपने घर पैसे भेजते हैं। अमेरिका में मौजूद भारतीयों की एक बड़ी संख्या नियमित तौर पर भारत में अपने परिवार को आर्थिक मदद भेजती है।

भारत सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले देशों में शामिल

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक सर्वे के अनुसार, 2023-24 के दौरान अमेरिका से भारत में कुल 32 अरब डॉलर भेजे गए। इससे भारत उन शीर्ष देशों में आता है जिन्हें सबसे ज्यादा रकम एनआरआई द्वारा विदेश से भेजी जाती है। नया टैक्स प्रस्ताव इस रकम पर सीधा असर डाल सकता है।

अमेरिका में 45 लाख भारतीय रहते हैं

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस वक्त करीब 45 लाख भारतीय अमेरिका में रह रहे हैं। इनमें से लगभग 32 लाख लोग भारतीय मूल के हैं। इन लोगों की आमदनी का बड़ा हिस्सा भारत में उनके परिवारों के खर्च और निवेश में जाता है। ऐसे में नया टैक्स कानून इनकी जेब पर बड़ा असर डालेगा।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक

  1. अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने नया बिल पेश किया जिसमें विदेश पैसे भेजने पर 5% टैक्स का प्रस्ताव है।
  2. ये टैक्स सभी गैर-अमेरिकी नागरिकों पर लागू होगा, चाहे वो H1B वीजा होल्डर हों या ग्रीन कार्डधारी।
  3. 327वें पेज पर टैक्स का उल्लेख है, पर न्यूनतम रकम की सीमा तय नहीं की गई है।
  4. 2023-24 में भारतीयों ने अमेरिका से भारत 32 अरब डॉलर भेजे थे।
  5. अमेरिका में करीब 45 लाख भारतीय रहते हैं, जो इस प्रस्ताव से सीधे प्रभावित होंगे।
अन्य खबरें