Sunday, August 2, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजअफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप, पिछले चार दिनों में चौथी बार...

अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप, पिछले चार दिनों में चौथी बार महसूस हुए झटके

सोमवार सुबह अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई, जो भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह 8:54 बजे आया। भूकंप का केंद्र 140 किलोमीटर की गहराई में था। इस हादसे से अब तक किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। यह झटका पिछले चार दिनों में अफगानिस्तान में महसूस किया गया चौथा भूकंपीय हलचल है।

कल भी महसूस हुए थे भूकंप के झटके

रविवार को भी अफगानिस्तान में 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसकी गहराई 150 किलोमीटर बताई गई थी। इसके पहले 17 मई को भी 4.2 तीव्रता वाला भूकंप आया था। लगातार आ रहे इन भूकंपों के बावजूद कोई बड़ा नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है, जिससे राहत की सांस ली जा रही है।

भूकंप आने पर क्या सावधानियां अपनाएं?

भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाओं में सुरक्षा सबसे जरूरी होती है। भूकंप के दौरान इमारत से बाहर सुरक्षित जगह पर जाना चाहिए, जहां गिरने वाली वस्तुओं से खतरा न हो। लिफ्ट का इस्तेमाल न करें और सीढ़ियों से नीचे आएं, क्योंकि बिजली कटने के कारण लिफ्ट फंस सकती है।

बिजली के खंभों, पेड़ों, तारों या भारी वाहनों के पास खड़े न हों। यदि मलबे में फंसे हों तो खुद को हिलाएं-डुलाएं नहीं, और पेशेवर मदद का इंतजार करें। इसके साथ ही, घर में आपदा राहत किट तैयार रखें, जिसमें पानी, प्राथमिक चिकित्सा सामग्री, टॉर्च और जरूरी सामान हो।

भूकंप के बाद घर की बिजली, गैस और लाइट स्विच बंद कर देना सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक है।

अन्य खबरें