Monday, October 26, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजपाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर ने कहा- हमारे देश की नींव कलमे...

पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर ने कहा- हमारे देश की नींव कलमे पर रखी गई, हिंदुओं से अलग है हमारी पहचान

पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने एक अहम बयान में कहा कि पाकिस्तान की नींव इस्लाम धर्म के कलमे (मूल मंत्र) पर रखी गई है और हम हिंदुओं से पूरी तरह अलग हैं।

उनका कहना था कि हमारा धर्म, रीति-रिवाज, संस्कृति, और सोच हिंदू समुदाय से भिन्न हैं। यही कारण था कि पाकिस्तान और भारत के बीच विभाजन हुआ, और यही टू-नेशन थ्योरी की नींव भी बनी।

यह बयान जनरल मुनीर ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित पहले ओवरसीज पाकिस्तानी सम्मेलन में दिया, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे। जनरल मुनीर ने कहा, “हमारे पूर्वजों ने यह महसूस किया कि हमारी सोच और महत्वाकांक्षाएं हिंदू समुदाय से अलग हैं, और यही कारण था कि हमारे दो देश बने।

उन्होंने कहा- इस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत बड़ा बलिदान दिया था, और हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है।”

पाकिस्तान और मदीना के बीच संबंधों का जिक्र

अपने बयान में जनरल मुनीर ने पाकिस्तान की स्थापना से जुड़े एक ऐतिहासिक दृष्टिकोण को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि आज तक सिर्फ दो रियासतों की बुनियाद कलमे पर पड़ी है, पहली रियासत-ए-तैयबा, जिसे हमारे नबी (मोहम्मद साहब) ने मदीना के नाम से स्थापित किया था। वहीं, दूसरी रियासत, पाकिस्तान, जिसे 1300 साल बाद अल्लाह ने बनाया।

इस बयान के जरिए जनरल मुनीर ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को और मजबूत किया और उसकी रक्षा की जिम्मेदारी को याद दिलाया।

अन्य खबरें