रविवार, मई 3, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजपहलगाम हमले पर अमेरिका ने पाकिस्तान को घेरा, बोला- भारत के साथ...

पहलगाम हमले पर अमेरिका ने पाकिस्तान को घेरा, बोला- भारत के साथ मिलकर करेंगे आतंकियों का सफाया

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए खौफनाक आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका के सामने खुद को पाक साफ दिखाने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए 90 हजार से ज्यादा जानें गंवाई हैं और अरबों डॉलर का नुकसान उठाया है। उन्होंने अमेरिका से कहा कि भारत पाकिस्तान पर बिना सबूत के आरोप न लगाए।

अमेरिका ने पाकिस्तान को कहा- जांच में भारत का साथ दो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शहबाज शरीफ की बात सुनने के बाद दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है और पाकिस्तान को चाहिए कि वह इस हमले की जांच में भारत का सहयोग करे। रुबियो ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए इसे अमानवीय करार दिया और साफ कहा कि दोषियों को सज़ा मिलनी ही चाहिए।

भारत को अमेरिका का खुला समर्थन

रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी बात की और पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अमेरिका भारत के साथ आतंक के खिलाफ हर कदम पर खड़ा रहेगा। उन्होंने दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए दोनों देशों को बातचीत का रास्ता अपनाने की सलाह दी।

शहबाज ने फिर दोहराया- हमले में पाकिस्तान का हाथ नहीं

पाकिस्तान की तरफ से जारी बयान में शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान इस हमले में शामिल नहीं है। उन्होंने अमेरिका से अनुरोध किया कि भारत पाकिस्तान पर झूठे आरोप न लगाए। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई और दावा किया कि पाकिस्तान का रुख हमेशा से आतंक के खिलाफ रहा है।

भारत ने उठाए सख्त कदम, सिंधु जल संधि पर भी रोष

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। भारत ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है और अटारी बार्डर पर स्थित भूमि-पारगमन चौकी को बंद करने का फैसला लिया है। भारत का कहना है कि अब बातों का नहीं, कार्रवाई का वक्त है।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक

  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद शहबाज शरीफ ने अमेरिका के सामने पाकिस्तान की सफाई दी और भारत पर दबाव डालने की मांग की।
  2. अमेरिका ने पाकिस्तान की दलीलें खारिज कर भारत का खुला समर्थन किया और जांच में सहयोग की अपील की।
  3. विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के साथ आतंक के खिलाफ लड़ाई में साझेदारी दोहराई।
  4. पाकिस्तान ने पहलगाम हमले में किसी तरह की भूमिका से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
  5. भारत ने इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि और अन्य समझौतों पर पुनर्विचार शुरू कर दिया है।
अन्य खबरें