प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने आधिकारिक आवास पर सिंदूर का पौधा रोपित किया। यह सिर्फ एक पर्यावरणीय पहल नहीं थी, बल्कि उसमें राष्ट्रीय स्मृति और वीरता की एक गहरी परत भी जुड़ी थी।
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रामलला के गर्भगृह के ऊपर बने फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
भारतीय रक्षा उत्पादन क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मोड़ आया है। फ्रांसीसी फाइटर जेट राफेल की मुख्य बॉडी, जिसे तकनीकी भाषा में फ्यूजलाज कहा जाता है- अब भारत में तैयार की जाएगी।
देश में कोविड के नए मामलों में एक बार फिर उछाल देखा गया है। बुधवार को दिल्ली और गुजरात में सबसे ज्यादा 64-64 मरीज मिले। इनके बाद उत्तर प्रदेश में 63 और पश्चिम बंगाल में 60 नए मामले सामने आए। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4866 पहुंच गई है, जबकि अब तक 47 लोगों की जान इस लहर में जा चुकी है।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज एक विशेष अध्याय जुड़ने जा रहा है। मंदिर के पहले तल पर बनाए गए भव्य राम दरबार की आज प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह आयोजन अभिजीत मुहूर्त—सुबह 11:00 से 11:40 के बीच—की शुभ वेला में संपन्न होगा।
देश में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण ने दस्तक दी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4302 हो चुकी है, जो 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से रिपोर्ट हुए हैं। मंगलवार को करीब 300 नए केस सामने आए, जिनमें सबसे अधिक 1373 केस केरल से दर्ज किए गए। महाराष्ट्र 510 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात सीमेंट से लदा भारी ट्रॉला ओमनी वैन पर पलट गया, जिससे वैन में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के भावपुरा गांव के पास करीब रात 3 बजे हुआ। मृतकों में 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।
आज का दिन केवल ग्रहों की चाल नहीं, आपके जीवन की दिशा तय करने वाला दिन बन सकता है। जून की इस नई शुरुआत में चन्द्रमा और गुरु जैसे प्रभावशाली ग्रह कुछ राशियों पर विशेष कृपा बरसाने वाले हैं, तो कुछ को सावधानी बरतनी होगी।