राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को शिक्षा और समाज के स्वरूप को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) और अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास के संयुक्त कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत को भारत की नजर से समझा जाए।
झारखंड में तेज आंधी-बारिश के दौरान बिजली गिरने से चार महिलाओं की जान चली गई। वहीं, बिहार में इसी वजह से तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं झुलस गईं। मौसम विभाग पटना के अनुसार, राज्य में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ा है।
मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को जैसे ही हुई, लोकसभा का माहौल तीखा हो गया। विपक्ष ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की वजह से लोकसभा को कार्यवाही शुरू होते ही 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा।
मुंबई के लोकल ट्रेनों को निशाना बनाकर हुए 2006 के सीरियल ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया, यह कहते हुए कि अभियोजन पक्ष कोई ठोस और निर्णायक सबूत पेश नहीं कर सका।