Sunday, July 19, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजशिबू सोरेन ने छोड़ी करोड़ों की संपत्ति, 2 करोड़ से ज्यादा का...

शिबू सोरेन ने छोड़ी करोड़ों की संपत्ति, 2 करोड़ से ज्यादा का था कर्ज

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे और वेंटिलेटर पर थे। राजनीति में बड़ा नाम बनाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त उन्होंने जो संपत्ति घोषित की थी, उसमें चल और अचल मिलाकर उनकी नेटवर्थ 7.25 करोड़ रुपये थी। वहीं 2.24 करोड़ रुपये का कर्ज भी उनके नाम था। चलिए जानते हैं, उनके पास कितनी और कैसी संपत्तियां थीं।

2019 में 7.25 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी

शिबू सोरेन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दुमका सीट से नामांकन भरते वक्त चुनाव आयोग को जो हलफनामा सौंपा था, उसमें अपनी कुल संपत्ति 7.25 करोड़ रुपये बताई थी। इसमें बैंक खातों में जमा राशि, जमीन-जायदाद, कार, इंश्योरेंस और अन्य वित्तीय साधन शामिल थे। उस वक्त उनके ऊपर 2.24 करोड़ रुपये का कर्ज भी बताया गया था।

बैंक खातों में करोड़ों की रकम थी जमा

हलफनामे के मुताबिक, शिबू सोरेन और उनके परिवार के पास PNB और SBI में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जमा थी। इसके अलावा डाकघर की सेविंग और राष्ट्रीय बचत योजना (NSS) में भी 11 लाख रुपये थे। इंश्योरेंस के नाम पर उनके पास सिर्फ 25 हजार रुपये की एक पॉलिसी थी।

जमीन-जायदाद में भारी बढ़ोतरी

उनकी संपत्ति में 2004 से 2019 के बीच जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। साल 2004 में उनकी कुल संपत्ति 38 लाख रुपये थी, जो 2008 में 84 लाख रुपये और 2019 तक 7.25 करोड़ रुपये हो गई थी। इस दौरान उनके और पत्नी रूपी देवी के नाम पर झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई जगहों पर प्लॉट, कृषि भूमि और कमर्शियल प्रॉपर्टी दर्ज थी।

दिल्ली से दुमका तक फैली अचल संपत्ति

शिबू सोरेन और उनकी पत्नी के नाम पर बोकारो, रांची, गाजियाबाद और दुमका में जमीन और कमर्शियल बिल्डिंग्स थीं। इनमें खेती की जमीन करीब 82 लाख रुपये की थी। वहीं, प्लॉट की कुल कीमत करीब 1.94 करोड़ रुपये थी। उनकी पत्नी के नाम पर 1.38 करोड़ रुपये की कमर्शियल बिल्डिंग्स भी थीं, जो रांची, बोकारो और दुमका में थीं।

दिल्ली में था कीमती फ्लैट, गांव में पुश्तैनी घर

शिबू सोरेन के नाम दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन इलाके में 66 लाख रुपये कीमत का एक फ्लैट भी था। इसके अलावा उनके पैतृक गांव नेमरा में भी उनका घर है, जो परिवार के नाम दर्ज है।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  1. शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हुआ, लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।
  2. 2019 में लोकसभा चुनाव के वक्त उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 7.25 करोड़ रुपये बताई थी।
  3. उनके पास बैंक खातों में 1 करोड़ से ज्यादा की रकम, पोस्ट ऑफिस सेविंग और NSS में 11 लाख रुपये थे।
  4. बोकारो, रांची, गाजियाबाद और दुमका में उनकी और उनकी पत्नी के नाम करोड़ों की अचल संपत्ति थी।
  5. दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में उनके नाम एक 66 लाख रुपये कीमत का फ्लैट और गांव नेमरा में पुश्तैनी घर था।
अन्य खबरें