गुरूवार, जून 4, 2026
spot_img
होमराजस्थान

राजस्थान

उदयपुर एयरपोर्ट निर्माण साइट पर हादसा, सटरिंग गिरने से 5 मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (Dabok Airport) पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया। निर्माणाधीन भवन के छत की लोहे की सटरिंग अचानक गिर पड़ी, जिससे नीचे काम कर रहे मजदूर घायल हो गए।

राजस्थान में बढ़ती गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, बाड़मेर में पारा 45.6°C के पार; जोधपुर-बीकानेर में हीटवेव अलर्ट

राजस्थान के कई हिस्सों में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जयपुर, जोधपुर, कोटा बीकानेर और उदयपुर संभाग के ज्यादातर क्षेत्रों में हीटवेव की प्रबल संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो खासतौर पर बीकानेर, जोधपुर और कोटा संभाग में कुछ जगहों पर तीव्र हीटवेव की स्थिति बन सकती है।

जयपुर सीरियल ब्लास्ट केस: 71 मौतों के गुनहगारों को उम्रकैद, कोर्ट में हंसे आतंकी– इंसाफ की 17 साल लंबी लड़ाई पूरी

जयपुर बम धमाकों में जिंदा बम केस में 4 आतंकियों को उम्रकैद मिली। 71 मौतों के बाद अब न्याय की लंबी लड़ाई पूरी हुई।

जोधपुर हादसा: उमराह की खुशी मातम में बदली, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दो की मौत, 14 झुलसे

जोधपुर के नागोरी गेट इलाके में सोमवार की सुबह एक हर्षोल्लास भरा पारिवारिक आयोजन अचानक मातम में बदल गया। मियों की मस्जिद क्षेत्र स्थित एक रिहायशी मकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

राजस्थान तप रहा है लू की चपेट में, बाड़मेर बना सबसे गर्म शहर, तापमान सामान्य से 7 डिग्री ऊपर

अप्रैल की शुरुआत में ही राजस्थान लू की चपेट में आ गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिल रहा है, जहां सोमवार को बाड़मेर में पारा 45.6 डिग्री तक पहुंच गया।

तेज रफ्तार SUV का कहर: नशे में धुत ड्राइवर ने 9 को कुचला, महिला समेत दो की मौत, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर की व्यस्त सड़कों पर सोमवार की रात तेज रफ्तार SUV कार ने नौ लोगाें को कुचल दिया, जिसमें से दो की मौत हो गई। हादसा रात करीब दस बजे नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में संतोष माता मंदिर के पास हुआ।

ब्रह्माकुमारीज प्रमुख दादी रतनमोहिनी का निधन, शांतिवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर

ब्रह्माकुमारीज संगठन की प्रशासनिक प्रमुख रहीं राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का निधन हो गया। सोमवार देर रात 1:20 बजे उन्होंने अहमदाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और 101 वर्ष की थीं।

RTE 2025: राजस्थान के निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का आज आखिरी मौका, ऑनलाइन आवेदन का समय बढ़ाने की हुई मांग

राजस्थान के निजी स्कूलों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत फ्री एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 7 अप्रैल को समाप्त हो रही है। अब तक करीब 1.60 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

चूरू हादसा: शादी का सामान लेने निकले युवक की कार पेड़ से टकराई, दो भाइयों समेत 3 की मौत, एक गंभीर घायल

राजस्थान के चूरू जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। रविवार को भानीपुरा थाना क्षेत्र के खेजड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई।

राजस्थान के 14 जिलों में येलो अलर्ट, कई शहरों में 43 डिग्री से ऊपर तापमान

राजस्थान में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर बन गया, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर भी पीछे नहीं रहा, जहां पारा 45 डिग्री तक जा पहुंचा। दिन के साथ ही रात में भी गर्म हवाओं का असर बना रहा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिली।

बाड़मेर सबसे गर्म, अगले 48 घंटे में 44 डिग्री तक चढ़ सकता है तापमान

बाड़मेर और बीकानेर में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर के वक्त तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे शहरवासी बेहाल नजर आए।

रामनवमी पर कोटपूतली पहुंचे अमित शाह, बाबा बालनाथ आश्रम में दी पूर्णाहुति, कहा- यज्ञ ने सभी वर्गों को जोड़ा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को राजस्थान के कोटपूतली के निकट पावटा में अहीर की बावड़ी स्थित बाबा बालनाथ आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने 108 कुण्डीय महामृत्युंजय रुद्र महायज्ञ आहुति दी और महाकाल की आरती में शामिल हुए।

राजस्थान में टेक्सटाइल एवं अपैरल पॉलिसी-2025 लागू, 10,000 करोड़ निवेश और 2 लाख नौकरियों का लक्ष्य तय

राजस्थान सरकार ने 'राजस्थान टेक्सटाइल एवं अपैरल पॉलिसी-2025' को लागू कर राज्य को वस्त्र उद्योग के ग्लोबल हब में बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

रणथंभौर नेशनल पार्क के बाहर वन अधिकारियों पर भड़के किरोड़ी लाल मीणा, धरने पर बैठे, कार्रवाई की दी चेतावनी

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का गुस्सा शुक्रवार को उस समय फूट पड़ा, जब उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया। सवाई माधोपुर दौरे के दौरान मंत्री ने दो अधिकारियों को मौके पर ही APO करने की मांग की

सचिन पायलट ने बोले- राजनीति में उल्टा खेल है, यहां कोई खुलकर बात नहीं कर सकता, किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने करौली जिले के गढ़मोरा गांव में स्वतंत्रता सेनानी धनसिंह कोतवाल और अपने पिता राजेश पायलट की मूर्तियों का अनावरण किया। इसके बाद आयोजित किसान सम्मेलन में उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और युवाओं को संबोधित करते हुए वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और सरकारी नीतियों पर विस्तार से बात की।

2008 जयपुर सीरियल ब्लास्ट में मिले जिंदा बम मामले में बड़ा फैसला, कोर्ट ने चार आतंकियों को दोषी ठहराया

2008 में जयपुर में हुए सीरियल बम धमाकों से जुड़े जिंदा बम मामले में अदालत ने 16 साल बाद चार आतंकियों को दोषी ठहराया है। यह जिंदा बम चांदपोल के रामचंद्र मंदिर के पास बरामद हुआ था, जिसे समय रहते डिफ्यूज कर लिया गया था। अब इस मामले में विशेष अदालत 8 अप्रैल को सजा का ऐलान करेगी।

जयपुर में 5 अप्रैल से लागू होंगे 5 सख्त नियम, होटल-क्लब से लेकर सिम कार्ड तक पर होगी सख्त निगरानी

जयपुर में अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने 5 अप्रैल 2025 से शहरभर में पांच नए सख्त नियम लागू करने का फैसला लिया है। ये नियम होटल, क्लब, मॉडिफाइड गाड़ियां, सीसीटीवी कैमरे, पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री और सिम कार्ड वितरण जैसी गतिविधियों पर सीधे असर डालेंगे।

हड़ताल पर RPSC कर्मचारी: भर्ती ना होने से बढ़ा कार्यभार, काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त संघर्ष समिति ने आज से दो दिवसीय पेन डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि आयोग में खाली पड़े पदों पर भर्ती ना होने के कारण कार्यभार लगातार बढ़ रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी नाराजगी जताई।

अमित शाह 6 अप्रैल को राजस्थान के कोटपूतली आएंगे, रुद्र महामृत्युंजय महायज्ञ के समापन में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वे कोटपूतली जिले के पावटा में चल रहे रुद्र महामृत्युंजय महायज्ञ के समापन समारोह में शिरकत करेंगे।

अवैध बजरी माफिया से सांठगांठ में फंसे जोधपुर के 11 पुलिसकर्मी, अफीम पार्टी में शामिल 2 कांस्टेबल सस्पेंड

जोधपुर में अवैध बजरी खनन और होली के दिन अफीम पार्टी में शामिल होने के आरोप में पुलिस अधीक्षक (SP) ग्रामीण राममूर्ति जोशी ने सख्त कार्रवाई की है।

राजस्थान के 11 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, 5 अप्रैल से होगा हीटवेव का दौर शुरू

राजस्थान में गुरुवार (3 अप्रैल) को तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

सीकर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने तोड़ीं 3 गाड़ियां, 11 पुलिसकर्मी घायल, महिपाल की तलाश जारी

राजस्थान के सीकर जिले में मंगलवार देर रात पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हो गया। अजीतगढ़ थानाधिकारी मुकेश सेपट और खंडेला SHO इंद्रजीत यादव समेत कुल 11 पुलिसकर्मी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों ने पुलिस की तीन गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की।

आसाराम की जेल में तबीयत बिगड़ी, सरेंडर के 9 घंटे बाद अस्पताल में भर्ती, जमानत पर हाई कोर्ट में सुनवाई आज

जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर करने के करीब 9 घंटे बाद आसाराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस सुरक्षा में उसे आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष की नसीहत: सदन में अशोभनीय भाषा से बचें, मर्यादा का रखें ध्यान

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल को लेकर कड़ी नसीहत दी है। मंगलवार को कोटा प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए देवनानी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा लोकतंत्र की रीढ़ की हड्डी हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं में बदलाव का किया ऐलान, 52 हजार पदों के लिए बदलेगा सिलेबस

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राज्य में होने वाली आगामी भर्ती परीक्षाओं के सिलेबस में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के युवाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Most Read