राजस्थान में बढ़ते तापमान के बीच अचानक से मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि साल 2025 में अप्रैल से जून के बीच दिन का अधिकतम तापमान औसत से अधिक रहेगा।
राजस्थान हाई कोर्ट ने मंगलवार सुबह आसाराम की जमानत बढ़ाने वाली याचिका पर अर्जेंट सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह मामला तुरंत सुनवाई का नहीं है और अब इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई की जाएगी।
राजस्थान में बाजरे की खरीद को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार सुबह जोधपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।
राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर शहर में सोमवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। बलाड रोड स्थित सुनील ट्रेडिंग कंपनी में टैंकर से गैस खाली करते समय नाइट्रेट गैस का रिसाव हो गया।
मार्च के महीने में जहां राजस्थान के लोग भीषण गर्मी से परेशान थे, वहीं अचानक मौसम ने करवट ली और ठंडी हवाओं ने गर्मी पर ब्रेक लगा दिया। पिछले एक सप्ताह से लगातार बदलते मौसम के बीच तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
राजस्थान में पंचायत पुनर्गठन और सीमांकन के कार्य में देरी ने सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। राज्य की ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के पुनर्गठन और सीमांकन का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। समय पर काम न होने के कारण सरकार ने तीसरी बार डेडलाइन बढ़ा दी है।
राजस्थान की संस्कृति और आस्था से जुड़े गणगौर उत्सव को इस बार भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है। पर्यटन विभाग और जयपुर पुलिस ने कमर कस ली है। आज यानी 31 मार्च से 1 अप्रैल तक जयपुर के लोगों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इन दो दिनों तक जयपुर की कुछ सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है।
देशभर में आज ईद-उल-फितर (मीठी ईद) का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार समेत पूरे देश में ईद की रौनक देखने को मिल रही है। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह-सवेरे मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।
जयपुर के बजाज नगर इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान ज्योति यादव के रूप में हुई है, जिसकी एक साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान की राजनीति में अपने बेबाक बयानों और मुखर अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। रविवार को सवाई माधोपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सारी शक्तियां उन्हें हराने में लगी थीं, लेकिन सवाई माधोपुर की जनता ने उनकी लाज रखी और चुनाव जिताया।
जयपुर से चेन्नई के लिए उड़ान भर रही स्पाइसजेट की फ्लाइट का टायर फट गया, जिससे विमान में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना देर रात 1 बजकर 55 मिनट पर हुई, जब विमान ने चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी। घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों समेत क्रू मेंबर में हड़कंप मच गया।
अजमेर के अनासागर झील के आसपास वेटलैंड और ग्रीन बेल्ट में हुए अवैध निर्माण पर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। नगरीय विकास मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जो भी अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में चार साल पहले हुए सनसनीखेज हत्याकांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया है। एडिशनल कोर्ट-4 ने आरएएस अफसर युगांतर शर्मा की बहन विद्या शर्मा की हत्या के दोषी पड़ोसी युवक कृष्णकांत शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
बीकानेर सेंट्रल जेल से शुक्रवार (28 मार्च) सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा ने राजस्थान के कई शहरों में तापमान को गिरा दिया है। शुक्रवार को गंगानगर और सीकर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan HC) ने शुक्रवार को IAS अधिकारी भवानी सिंह देथा (IAS Bhawani Singh Detha) के खिलाफ अवमानना नोटिस (Contempt Notice) का निपटारा कर दिया। देथा ने अदालत के आदेश का पालन न करने के लिए बिना शर्त माफी मांगी, जिसके बाद न्यायालय ने मामले को समाप्त कर दिया।
राजस्थान सरकार के युवा एवं रोजगार उत्सव का आयोजन आज कोटा के दशहरा मैदान में शनिवार को किया जाएगा। दोपहर 12 से 2 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी कई योजनाओं का लाभ मिलेगा।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्थित बिट्स पिलानी में 72 घंटे के नॉन-स्टॉप टेक फेस्टिवल "अपोजी-2025" के 43वें संस्करण का शुक्रवार रात भव्य शुभारंभ हुआ। इस समारोह का उद्घाटन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने किया।
अशोक गहलोत सरकार द्वारा जयपुर, जोधपुर और कोटा में बनाए गए दो-दो नगर निगमों का फैसला भाजपा सरकार ने शुक्रवार रात बदल दिया। स्वायत्त शासन विभाग ने इन तीनों शहरों में 2-2 नगर निगमों को खत्म कर एक-एक निगम बनाने की अधिसूचना जारी कर दी। अब इन शहरों में सिर्फ एक-एक नगर निगम ही होंगे।
राजस्थान में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को मिले धमकी भरे कॉल के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। राजस्थान सरकार ने सख्ती दिखाते हुए 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, जबकि एक अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। निलंबन की यह कार्रवाई अलग-अलग तीन जिलों में की गई है।
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर गोल्ड तस्करी का मामला सामने आया है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने गुरुवार सुबह एक यात्री को गिरफ्तार किया, जो अपने प्राइवेट पार्ट में गोल्ड पेस्ट छुपाकर लाया था। इस सोने की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है।
राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। ऐसे में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एकजुटता का संदेश देने के लिए बुधवार रात दिल्ली में डिनर मीटिंग आयोजित की। इस ‘डिनर डिप्लोमेसी’ में राजस्थान के 8 लोकसभा सांसदों को आमंत्रित किया गया, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल रहे।
जयपुर: राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताया है। उन्होंने कहा, "अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को ही जेल से धमकियां मिल रही हैं, तो आम जनता कितनी सुरक्षित होगी?"