Friday, August 14, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजअजमेर के ब्यावर में बड़ा हादसा: नाइट्रेट गैस लीक से 30 लोग...

अजमेर के ब्यावर में बड़ा हादसा: नाइट्रेट गैस लीक से 30 लोग अस्पताल में भर्ती, फैक्ट्री मालिक की मौत

राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर शहर में सोमवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। बलाड रोड स्थित सुनील ट्रेडिंग कंपनी में टैंकर से गैस खाली करते समय नाइट्रेट गैस का रिसाव हो गया। इस हादसे में 30 से अधिक लोग बीमार हो गए, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। वहीं इस हादसे में

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत गैस प्रभावित लोगों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैस रिसाव के बाद केमिकल फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया गया।

7 टन गैस बची थी, किसी ने ढक्कन खोल दिया

घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खडगावत और एसपी श्याम सिंह भी रात में अस्पताल पहुंचे और बीमार लोगों की स्थिति का जायजा लिया।
रिपोर्ट के अनुसार, टैंकर में 27 टन नाइट्रेट गैस थी, जिसमें से 18 टन पहले ही खाली हो चुकी थी। शेष 7 टन गैस रहते हुए किसी ने टैंकर का ढक्कन खोल दिया, जिससे अचानक गैस का रिसाव होने लगा।

इस हादसे में केमिकल फैक्ट्री के मालिक सुनील कुमार सिंघल की मौत हो गई। उन्हें रात में ही अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Rajasthan Gas Leak - Nitrate Gas Leak Incident | NationalBreaking.com

लोगों को सांस लेने में हुई परेशानी
नाइट्रेट गैस रिसाव से 30 से अधिक लोग बीमार हो गए, जिन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई।

फैक्ट्री मालिक की मौत
सुनील ट्रेडिंग कंपनी के मालिक सुनील कुमार सिंघल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्रशासन ने की सतर्कता बरतने की अपील

गैस रिसाव के कारण केमिकल फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। गैस के असर को कम करने के लिए मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने टैंकर पर पानी डालकर ढक्कन बंद किया, जिससे स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से सतर्कता बरतने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है।
फिलहाल गैस प्रभावित लोगों का इलाज जारी है। वहीं, प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा उपायों पर भी विचार किया जा रहा है।

अन्य खबरें