गुरूवार, जून 4, 2026
spot_img
होमराजस्थान

राजस्थान

राजस्थान दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा आज भरतपुर में, डांग-मगरा-मेवात के लिए करेंगे विशेष घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को भरतपुर में कई बड़ी योजनाओं की घोषणा करेंगे। वे यहां राजस्थान दिवस के अवसर पर हो रहे कार्यक्रमों के तहत आएंगे। सरकार ने इस साल हिंदू कैलेंडर के अनुसार 30 मार्च (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) को राजस्थान दिवस मनाने का फैसला किया है।

राजस्थान हाईकोर्ट को नए न्यायाधीश मिले, केंद्र सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

राजस्थान हाईकोर्ट को इस साल तीसरी बार नए जज मिले हैं। केंद्र सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर चार नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को...

देश में लगातार बढ़ रहा पारा, राजस्थान में 41 डिग्री पहुंचा, कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी भी देगी राहत

देशभर में गर्मी का असर तेज होने लगा है। कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन कुछ इलाकों में बारिश, आंधी और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटे में दक्षिण भारत के कई हिस्सों में ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी, जेल से आया फोन कॉल, पुलिस अलर्ट

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को अज्ञात शख्स ने फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके दी गई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

IPL 2025 में सट्टा रैकेट का खुसाला, पुलिस ने मारा छापा, तीन गिरफ्तार, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा

राजस्थान में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के साथ ही अवैध सट्टेबाजी का खेल जोरों पर है। पुलिस ने एक बड़े सट्टा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भरतपुर में मुख्यमंत्री का दौरा: गुरुवार को होगा अंत्योदय कल्याण समारोह, डीबीटी से लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी राशि

राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 27 मार्च को भरतपुर में राज्य स्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा: उदयपुर में ASI ने मांगी रिश्वत, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

उदयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आकोला थाना के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) बाबूलाल मीणा को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सीएम भजनलाल का पूर्व सीएम पर तंज, बोले– विधानसभा में एक दिन भी नहीं आए, बस ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भजनलाल ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिर्फ ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं लेकिन विधानसभा में एक दिन भी नहीं आए।

दिल्ली में हनुमान बेनीवाल के बेटे के जन्मदिन पर जुटे सियासी दिग्गज, नितिन गडकरी ने दी सलाह- कुछ भी बनना, नेता मत बनना

दिल्ली के एक होटल में 25 मार्च को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने बेटे आशुतोष का जन्मदिन मनाया। यह कोई साधारण आयोजन नहीं था, बल्कि इसमें राजनीति के दिग्गज चेहरे शामिल हुए।

किरोड़ी लाल मीणा की सक्रियता पर टीकाराम जूली का तंज, पूछा- मुद्दे छोड़ दिए या इस्तीफा वापस लेने का मन है?

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के ‘सक्रिय राजनीति में वापसी’ वाले बयान पर अब विपक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई है।

भूपेश बघेल के घर CBI की रेड: महादेव ऐप घोटाले की जांच तेज, कांग्रेस ने बताया ‘राजनीति से प्रेरित’

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित आवास पर बुधवार सुबह से CBI की रेड जारी है। यह कार्रवाई महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले की जांच के तहत की जा रही है।

RCA की एडहॉक कमेटी पर जांच तेज, खेल परिषद ने मांगा एक साल का हिसाब

राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की एडहॉक कमेटी पर जांच तेज हो गई है। राज्य खेल परिषद ने RCA की एडहॉक कमेटी को नोटिस जारी कर पिछले एक साल के वित्तीय लेन-देन का पूरा हिसाब मांगा है। खेल विभाग को संदेह है कि कमेटी के पदाधिकारी सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

बीकानेर में सीएम भजनलाल का किसान सम्मेलन: हर महीने गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, एसडीएम सुनेंगे किसानों की समस्याएं

राजस्थान सरकार प्रदेशभर में राजस्थान दिवस समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में बीकानेर में आज किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे।

सीएम भजनलाल शर्मा ने बीच रास्ते में रोकी गाड़ी, आम लोगों के बीच बैठकर पिया गन्ने का जूस

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार (25 मार्च) को बाड़मेर पहुंचे, जहां उन्होंने महिला सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वह एयरबेस जा रहे थे, तभी अचानक उनकी गाड़ी रुक गई, जिससे सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया।

राजस्थान में भीषण गर्मी शुरू: तीन जिलों में हीटवेव अलर्ट, IMD ने दी हल्की राहत की उम्मीद

राजस्थान में गर्मी का असर तेज़ी से बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान लगातार उछाल पर है, जिससे पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में भीषण गर्मी महसूस की जा रही है।

EO-RO परीक्षा 2025: मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम मौका, जानें प्रक्रिया और जरूरी डिटेल्स

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ परीक्षा 2025 की मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन है।

नरेश मीणा थप्पड़कांड में सरकार का कोर्ट में जवाब, CBI जांच की मांग पर सुनवाई टली, जानें अब तक की पूरी अपडेट

देवली-उनियारा के समरावता गांव में हिंसा और उसके बाद ग्रामीणों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार ने कोर्ट में जवाब पेश किया। राज्य सरकार ने बताया कि पहले इस मामले की जांच डीएसपी रघुवीर सिंह कर रहे थे, लेकिन अब इसे एडिशनल एसपी मोटाराम बेनीवाल को सौंप दिया गया है।

जोधपुर की पूर्व DSO निर्मला मीणा का हथियार लाइसेंस निलंबित, ACB में लंबित हैं गबन के मामले

पूर्व IAS अधिकारी निर्मला मीणा का हथियार लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नरेट ने आदेश जारी कर उनकी 12 बोर बंदूक रातानाडा थाने में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। मीणा ने साल 1998 में अपने नाम पर यह लाइसेंस लिया था, जिसे वे हर पांच साल में रिन्यू करवाती थीं।

चार महीने की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति पर घरेलू हिंसा का आरोप

राजस्थान के भरतपुर जिले में चार महीने की गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को महिला का शव घर के एक कमरे में...

राजस्थान बजट सत्र का अंतिम दिन: कोचिंग नियंत्रण विधेयक समेत तीन बिलों पर होगी चर्चा

राजस्थान विधानसभा में चल रहा बजट सत्र आज 24 मार्च को समाप्त हो रहा है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह सत्र 28 मार्च तक चलेगा, लेकिन सरकार ने इसे चार दिन पहले ही समाप्त करने का निर्णय लिया।

इंडियन नेवी के जवान लोकेश बुरड़क शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

सीकर जिले के शिवभजनपुरा गांव के नेवी जवान लोकेश बुरड़क का शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लोकेश केरल के कोच्चि में ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज के कारण शहीद हो गए थे। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को जब गांव लाया गया तो माहौल गमगीन हो गया।

राजस्थान के नागौर में करंट से बड़ा हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

राजस्थान के नागौर जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार (22 मार्च) को मुंदियाड गांव में गिरे हुए 11 हजार केवी बिजली तार के संपर्क में आने से तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक समेत तीनों युवक बुरी तरह झुलस गए।

बाड़मेर में पुलिस ने ATM कैश वैन से 7 क्विंटल डोडा-पोस्त पकड़ा, आरोपी फरार

राजस्थान पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाड़मेर जिले में एक ATM कैश ट्रांजिट वाहन से 7 क्विंटल 38 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया है। इस वाहन पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था, जिससे तस्कर पुलिस को चकमा देकर मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस की कार्रवाई से पहले ही आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

सपा सांसद के राणा सांगा पर विवादित बयान के पर दीया कुमारी ने कहा– उन्हें इतिहास की जानकारी नहीं

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान से राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। इस बयान के बाद राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

पीएम मोदी ने अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर जताया शोक, पत्र लिखकर राजपरिवार के योगदान को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पूर्व मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को एक संवेदनशील पत्र लिखा है।

Most Read