Sunday, July 19, 2026
spot_img
Homeस्पोर्ट्सचैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, मैट...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, मैट हेनरी की फिटनेस पर सस्पेंस

नेशनल ब्रेकिंग: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर मेहनत कर रही हैं। लेकिन इस बड़े मैच से पहले न्यूजीलैंड को एक तगड़ा झटका लगा है।

मैट हेनरी का खेलना मुश्किल

न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी का फाइनल में खेलना संदिग्ध हो गया है। सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फील्डिंग करते समय उन्हें कंधे में चोट लग गई थी। इसके चलते भारत के खिलाफ उनकी उपलब्धता पर सस्पेंस बरकरार है।

हेनरी की चोट की स्थिति

मैट हेनरी इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 10 विकेट अपने नाम किए हैं। लेकिन अफ्रीका के खिलाफ फील्डिंग के दौरान लगी चोट के बावजूद उन्होंने दो ओवर गेंदबाजी की थी। चोट के बाद भी उन्होंने मैदान पर डाइव लगाई थी, जिससे उनकी गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फाइनल में हेनरी की भागीदारी पर सस्पेंस

सेमीफाइनल के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने हेनरी के खेलने की उम्मीद जताई थी। लेकिन कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि फाइनल से 48 घंटे पहले भी उनकी फिटनेस को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि हेनरी के कुछ स्कैन हुए हैं और टीम उन्हें फाइनल खेलने का पूरा मौका देना चाहती है।

हेनरी का प्रदर्शन शानदार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी की है। 16.7 की गेंदबाजी औसत से उन्होंने 10 विकेट झटके हैं। खास बात यह है कि ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 5 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम को हिला दिया था।

कौन होगा हेनरी का रिप्लेसमेंट?

अगर मैट हेनरी फाइनल में नहीं खेलते हैं तो न्यूजीलैंड के पास जैकब डफी के रूप में विकल्प मौजूद है। हालांकि, डफी ने इस टूर्नामेंट में अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला है। प्री-टूर्नामेंट ट्राई-सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 7 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिया था।

अन्य खबरें