Friday, July 17, 2026
spot_img
Homeसिने स्क्रीन500 करोड़ का जलवा, अब तेलुगू में धूम मचाएगी 'छावा'? फिल्म के...

500 करोड़ का जलवा, अब तेलुगू में धूम मचाएगी ‘छावा’? फिल्म के पक्ष में हैं ये बातें…

विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' अब 7 मार्च को तेलुगू में भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म की धमाकेदार कहानी, एक्शन और मराठा इतिहास के साथ इसका कनेक्शन, तेलुगू ऑडियंस को थिएटर तक खींचने के लिए तैयार है। अल्लू अर्जुन के समर्थन और साउथ में बॉलीवुड फिल्मों की बढ़ती पकड़ के चलते 'छावा' के तेलुगू वर्जन से भी जबरदस्त कलेक्शन की उम्मीद है।

नेशनल ब्रेकिंग: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज के 15 दिनों के भीतर ही बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी इस फिल्म ने थिएटर्स में जबरदस्त भीड़ जुटाई और लोगों को खूब इम्प्रेस किया। अब तेलुगू फिल्म फैन्स की मांग पर, मेकर्स ने ‘छावा’ को तेलुगू में भी रिलीज करने का फैसला किया है। तेलुगू वर्जन 7 मार्च को सिनेमाघरों में आएगा।

तेलुगू ऑडियंस को पसंद हैं हाई वोल्टेज फिल्में

‘छावा’ एक पीरियड ड्रामा है, जो दमदार कहानी और जबरदस्त एक्शन से भरी है। इस तरह की फिल्में किसी भी क्षेत्र की ऑडियंस को आकर्षित करती हैं। खासकर तेलुगू दर्शक इस तरह के हाई वोल्टेज एक्शन को खूब पसंद करते हैं। ऐसे में ‘छावा’ उनके लिए एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट साबित हो सकती है।

मराठा साम्राज्य का तेलुगू राज्यों से गहरा रिश्ता

मराठा साम्राज्य का प्रभाव ऐतिहासिक रूप से आज के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तक था। छत्रपति शिवाजी महाराज के अभियानों की कहानियां इन क्षेत्रों में भी प्रचलित हैं। श्री शैलम का शिव मंदिर, जो मराठी, तेलुगू और कन्नड़ भाषी लोगों के लिए पवित्र स्थल है, इसी जुड़ाव को और गहरा बनाता है। ‘छावा’ के नायक छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी भी इस सांस्कृतिक कनेक्शन को मजबूत करती है।

अल्लू अर्जुन फैक्टर से बढ़ी उम्मीदें

तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ‘छावा’ के मेकर्स को ‘पुष्पा 2’ के साथ क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने पर धन्यवाद दिया था। अल्लू अर्जुन का यह समर्थन तेलुगू दर्शकों में ‘छावा’ की लोकप्रियता बढ़ा सकता है।

बॉलीवुड फिल्मों की साउथ में बढ़ती पकड़

शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘पठान’, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ जैसी बॉलीवुड फिल्में तेलुगू राज्यों में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। विक्की कौशल की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने भी यहां 11 करोड़ का बिजनेस किया था। अब ‘छावा’ के तेलुगू में रिलीज होने से इसे और भी बड़ा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।

अन्य खबरें