Saturday, August 1, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजसाबुन में निकला ब्लेड, नहाते समय 10 साल का बच्चा घायल, पिता...

साबुन में निकला ब्लेड, नहाते समय 10 साल का बच्चा घायल, पिता ने दर्ज कराई उपभोक्ता कोर्ट में शिकायत

ग्वालियर के आनंद नगर बहोड़ापुर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नहाने के एक साबुन में ब्लेड निकली। इस दौरान साबुन से नहा रहे बच्चे के चेहरे पर कट लग गए और खून बहने लगा।

जानकारी के अनुसार अंगदसिंह तोमर घर के लिए डिटॉल साबुन लाए थे। उनका 10 साल का बच्चा अंश खेलकर लौटने के बाद नहाने गया। जैसे ही उसने चेहरे पर साबुन रगड़ा, कुछ तेज चुभन महसूस हुई। गाल से खून बहने लगा। घबराया हुआ अंश तुरंत बाहर आया और अपने पिता को बुलाया। जब पिता बाथरूम पहुंचे और साबुन को देखा, तो उसमें ब्लेड फंसी हुई मिली।

दूसरे साबुन में भी मिला ब्लेड

अंगदसिंह तुरंत ही पास ही स्थित मोहित किराना स्टोर पहुंचे। जहां से साबुन खरीदे गए थे। दुकानदार को पहले तो यकीन नहीं हुआ, लेकिन उसने नया साबुन दे दिया। जब दूसरा साबुन पानी में घिसा गया, उसमें भी ब्लेड निकली। 

पिता ने की उपभोक्ता फोरम में शिकायत

बच्चे के पिता अंगद सिंह तोमर ने मंगलवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन उपभोक्ता फोरम पर भी मामले की जानकारी दी। उनका कहना है कि यदि गाल के बजाय ब्लेड आंख या गर्दन को लग जाता, तो बच्चे की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

ब्लेड से बच्चे की जान को खतरा

अंगद सिंह का आरोप है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि बच्चों की जान को जोखिम में डालने जैसा मामला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर उपभोक्ता फोरम सख्त कार्रवाई नहीं करता, तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

अन्य खबरें