Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजपूर्व मंत्री प्रताप सिंह के घर ED की रेड, चिटफंड घोटाले से...

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह के घर ED की रेड, चिटफंड घोटाले से जुड़ी जांच की संभावना

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सवेरे पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी शुरू की। सिविल लाइंस इलाके में मौजूद खाचरियावास के आवास पर केंद्रीय एजेंसी की टीम सुबह पहुंची और कार्रवाई शुरू की। मामला रियल एस्टेट में निवेश का काम करने वाली PACL में हुए 48 हजार करोड़ के घोटाले से जुड़ा है। जिसमें प्रदेश के 28 लाख लोगों ने करीब 2800 करोड़ का निवेश किया था। इसके अलावा पूरे देश के से भी कई लोगों ने इसमें निवेश किया था। कंपनी के खिलाफ बिहार, कर्नाटक, असम, जयपुर, आंध्रप्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।

कांग्रेस नेता के समर्थकों में हलचल

ईडी रेड की खबर फैलते ही खाचरियावास के समर्थक बड़ी संख्या में उनके घर की ओर रवाना हो गए। वहीं, कांग्रेस खेमे से इस कार्रवाई पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं, जिनमें इसे राजनीतिक बदले की बात कहा गया है। गौरतलब है कि प्रताप सिंह जयपुर के जिस घर में रहते हैं, वहां उनके बड़े भाई करण सिंह भी उनके साथ निवास करते हैं। यहीं से ईडी की टीम ने दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच शुरू की है।

प्रताप सिंह बोले- ईडी अपना काम करे, मैं सहयोग कर रहा हूं

छापेमारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, “मैं ईडी की कार्रवाई में पूरा सहयोग करूंगा। वे अपना काम करें, मैं अपना करूंगा। मुझे किसी नोटिस की जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन अब जब वे आए हैं, तो मैं डरने वाला नहीं हूं। भाजपा को ईडी का राजनीतिक हथियार नहीं बनाना चाहिए।”

अन्य खबरें