Monday, July 20, 2026
spot_img
HomeबाजारGST कलेक्शन में 9.9% की बढ़ोतरी, वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 19.56...

GST कलेक्शन में 9.9% की बढ़ोतरी, वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 19.56 लाख करोड़ रुपए जुटाए

 सरकार ने मार्च 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 1.96 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर यह कलेक्शन 9.9% बढ़ा है। एक साल पहले यानी मार्च 2024 में सरकार ने 1.78 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था।

मंगलवार, 1 अप्रैल को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2025 में GST कलेक्शन 1.84 लाख करोड़ रुपए था, जो पिछले साल फरवरी के मुकाबले 9.1% अधिक था। मार्च लगातार 13वां महीना रहा, जब मंथली कलेक्शन 1.7 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा।

GST कलेक्शन में अब तक के बड़े रिकॉर्ड

अप्रैल 2024 में GST कलेक्शन ने नया रिकॉर्ड बनाया था, जब सरकार ने 2.10 लाख करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया था। नवंबर 2024 में यह कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपए रहा, जो अब तक का तीसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है।

अप्रैल-2023 और अक्टूबर-2024 में भी 1.87 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था। वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 19.56 लाख करोड़ रुपए का नेट GST कलेक्शन दर्ज किया गया है।

GST लागू होने के 7 साल: बड़ी उपलब्धियां

GST को 1 जुलाई 2017 को देशभर में लागू किया गया था। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकारों के 17 करों और 13 उपकरों को समाप्त कर दिया गया था। GST को इनडायरेक्ट टैक्स के रूप में लागू किया गया, जिसमें 5%, 12%, 18% और 28% के चार स्लैब निर्धारित किए गए।

वित्त मंत्रालय ने GST के सात साल पूरे होने पर इसकी उपलब्धियों को साझा किया और बताया कि कैसे यह कर प्रणाली पिछले कर ढांचे से अधिक प्रभावी साबित हुई है।

अन्य खबरें