Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeराज्यहरियाणा CET-2025 के लिए आवेदन का आखिरी मौका कल, आयोग ने तारीख...

हरियाणा CET-2025 के लिए आवेदन का आखिरी मौका कल, आयोग ने तारीख बढ़ाने से किया इनकार

हरियाणा CET-2025 के आवेदन की आख़िरी घड़ी आ चुकी है। जो युवा अब तक फार्म भरने की उलझन में पड़े थे, उनके पास अब गिनती के घंटे बचे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून, बुधवार रात 11:59 बजे है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने साफ शब्दों में कहा—”अभी तारीख़ बढ़ाने का कोई विचार नहीं है।” वजह भी साफ़ है। हाईकोर्ट का सख़्त आदेश है कि परीक्षा तय समय पर ही होनी चाहिए।

हालांकि अगर सरकार कोई नई अधिसूचना जारी करती है, तो स्थिति अलग होगी। लेकिन फिलहाल आयोग का इरादा स्पष्ट है—डेडलाइन में कोई बदलाव नहीं।

नतीजों की मांग लेकर पहुंचे युवा

मंगलवार की शाम आयोग के दफ्तर में कुछ और भी हुआ। राज्य भर से आए युवाओं का एक छोटा समूह चेयरमैन से मिलने पहुंचा।

इन युवाओं की चिंता CET-2023 के ग्रुप-डी रिजल्ट को लेकर थी। 7596 पदों के लिए परीक्षा तो हो चुकी है, पर नतीजे अब तक फंसे पड़े हैं।

एक युवक ने शिकायत करते हुए कहा, “तीन महीने से ऊपर हो गया, लेकिन रिजल्ट की कोई खबर नहीं। ना पोर्टल पर अपडेट, ना ट्विटर पर कोई जवाब।”

चेयरमैन ने सभी को संयम रखने की सलाह दी और आश्वासन दिया—”बहुत जल्द ग्रुप-डी का रिजल्ट जारी किया जाएगा।”

फीस और जरूरी कागजात

अब बात आवेदन प्रक्रिया की। अगर आप हरियाणा के सामान्य वर्ग से हैं या किसी और राज्य से आवेदन कर रहे हैं, तो फीस होगी 500 रुपये।

हरियाणा की आरक्षित श्रेणी और महिला अभ्यर्थियों के लिए यह फीस 250 रुपये तय की गई है। भुगतान सिर्फ ऑनलाइन मोड से होगा—UPI, नेट बैंकिंग, या डेबिट कार्ड।

डॉक्युमेंट्स की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को अपलोड करने होंगे—

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • परिवार पहचान पत्र (यदि लागू हो)
  • एक अंडरटेकिंग

आरक्षित वर्ग के युवाओं को जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज़ भी अपलोड करने होंगे।

एक जरूरी बात—सभी सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2025 के बाद और आवेदन की अंतिम तारीख़ से पहले जारी होने चाहिए।

आवेदन कैसे करें – स्टेप बाय स्टेप

  • सबसे पहले जाएं आधिकारिक पोर्टल: onetimeregn.haryana.gov.in
  • होमपेज पर क्लिक करें ‘New User Registration’
  • मांगी गई जानकारी भरकर कर लें रजिस्ट्रेशन
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके बाकी डिटेल्स भरें
  • निर्धारित फीस भरकर आवेदन सबमिट करें
  • अंत में फॉर्म का एक प्रिंट निकाल लें
अन्य खबरें