मंगलवार, जून 17, 2025
spot_img
होमटॉप न्यूजमुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर, गौतम अडाणी ने जोड़ा ₹1 लाख...

मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर, गौतम अडाणी ने जोड़ा ₹1 लाख करोड़ – हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 जारी

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 जारी हो गई है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक बार फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है। वहीं, गौतम अडाणी भारत के सबसे बड़े वेल्थ गेनर बनकर उभरे हैं। उनकी कुल संपत्ति में ₹1 लाख करोड़ (13% की बढ़ोतरी) हुई है।

रोशनी नाडार बनीं भारत की टॉप-10 सबसे अमीर हस्ती

HCL की चेयरपर्सन रोशनी नाडार इस साल भारत की टॉप-10 अमीरों की सूची में जगह बनाने वाली इकलौती महिला बनी हैं। हाल ही में HCL के फाउंडर शिव नाडार ने अपनी 47% हिस्सेदारी उन्हें ट्रांसफर की थी, जिससे उनकी संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है।

दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने इलॉन मस्क

टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक इलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा चुने जाने के बाद उनकी नेटवर्थ में 189 बिलियन डॉलर (82% की बढ़ोतरी) दर्ज की गई है। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

हुरुन लिस्ट 2025 से जुड़ी अहम बातें

  • कुल अरबपति: दुनिया में 3,456 अरबपति हैं, जो पिछले साल की 3,279 की संख्या से 177 ज्यादा हैं। यानी 5% की वृद्धि हुई है।
  • भारत में अरबपति: इस साल भारत में अरबपतियों की संख्या 284 हो गई है, जो पहले 271 थी। इनकी कुल संपत्ति ₹98 लाख करोड़ पहुंच गई है।
  • वर्ल्ड सिटी रैंकिंग: न्यूयॉर्क 129 बिलेनियर्स के साथ दुनिया का नंबर-1 बिलेनियर कैपिटल बना हुआ है। लंदन (97 बिलेनियर्स) दूसरे स्थान पर है।
  • एशिया सिटी रैंकिंग: मुंबई में 90 बिलेनियर्स हैं, लेकिन इस साल ‘एशिया की बिलेनियर कैपिटल’ का खिताब शंघाई (92 बिलेनियर्स) ने छीन लिया है।
  • सबसे युवा अरबपति: बोल्ट के रयान ब्रेस्लो (29 साल) इस साल के सबसे युवा सेल्फ-मेड बिलेनियर बने, जिनकी संपत्ति $1.4 बिलियन है।

1999 में ब्रिटिश अकाउंटेंट ने रखी थी हुरुन लिस्ट की नींव

हुरुन एक रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन है जो दुनिया भर के अरबपतियों, उद्योगपतियों और आर्थिक रुझानों पर नजर रखता है। इसकी स्थापना 1999 में ब्रिटिश अकाउंटेंट रूपर्ट हूगेवेरफ ने की थी।

हुरुन का ग्लोबल नेटवर्क और भारत में बढ़ती पकड़

  • इसका मुख्यालय शंघाई, चीन में है और इसकी मुंबई में भी बड़ी उपस्थिति है।
  • यह 20 से ज्यादा देशों में रिसर्च और डेटा कलेक्शन करता है।
  • हुरुन लिस्ट दुनियाभर के अमीरों की संपत्ति और उनके व्यवसायों का विश्लेषण करने वाला प्रमुख स्रोत बन चुकी है।
अन्य खबरें