Sunday, July 19, 2026
spot_img
Homeस्पोर्ट्सIND vs AUS: रोहित शर्मा ने दुबई पिच को लेकर तोड़ी चुप्पी,...

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने दुबई पिच को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया क्या भारत को मिल रहा फायदा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। दुबई पिच से भारत को फायदा मिलने के आरोपों पर कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान। जानिए उन्होंने क्या कहा।

नेशनल ब्रेकिंग: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। दुबई में सभी मैच खेलने से भारत को फायदा मिलने के आरोपों पर रोहित शर्मा ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दुबई पिच उनके लिए भी नई है और हर मैच में अलग तरह की चुनौतियां मिल रही हैं। सेमीफाइनल में भी टीम को हालात के हिसाब से खुद को ढालना होगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की तैयारी जोरों पर

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पिच को लेकर उठ रहे सवालों पर खुलकर जवाब दिया है।

क्या भारत को मिल रहा है दुबई में खेलने का फायदा?

टीम इंडिया ने इस चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने सभी मैच दुबई में खेले हैं, जिससे दूसरी टीमों के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि भारत को हालात के अनुकूल होने का फायदा मिल रहा है। इन आरोपों पर रोहित शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसे पूरी तरह गलत बताया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने साफ कहा, ‘यह हमारा घरेलू मैदान नहीं है, यह दुबई है। हमने यहां ज्यादा मैच भी नहीं खेले हैं। हर मैच में पिच का स्वभाव अलग रहा है, जिससे हमें भी नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।’

सेमीफाइनल की पिच को लेकर क्या बोले रोहित?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस सेमीफाइनल में किस पिच पर खेल होगा, इसे लेकर भी रोहित ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘यहां चार या पांच पिचें इस्तेमाल की जा रही हैं। हमें भी नहीं पता कि सेमीफाइनल में कौन सी पिच मिलेगी। लेकिन जो भी हो, हमें हालात के हिसाब से खुद को ढालना होगा।’

रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे हर मैच में पिच अलग व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘पहले दो मैचों में स्विंग नहीं थी, लेकिन पिछले मैच में गेंद काफी स्विंग हो रही थी। इसी तरह स्पिन भी अलग-अलग पिचों पर अलग रही है।’

ऑस्ट्रेलिया से मिलेगी कड़ी चुनौती

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। 2011 वर्ल्ड कप के बाद से भारत ने किसी भी नॉकआउट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को नहीं हराया है। इससे जुड़े सवाल पर रोहित ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया एक बेहतरीन टीम है, लेकिन हमें अपने खेल पर फोकस करना है। हमने पिछले तीन मैचों में जिस तरह का रवैया अपनाया है, वैसे ही खेलना है। सेमीफाइनल में दोनों टीमों पर बराबर दबाव होगा और हमें अपनी रणनीति पर कायम रहना होगा।’

अन्य खबरें