Friday, October 23, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजभारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में...

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में बनाई जगह

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्रवेश किया। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए और विराट कोहली ने 84 रनों की शानदार पारी खेली। अब भारत 9 मार्च को होने वाले फाइनल में दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगा।

नेशनल ब्रेकिंग: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह मुकाबला 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस जीत के नायक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और विराट कोहली रहे।

फाइनल में भारत की टक्कर किससे होगी?

अब भारतीय टीम 9 मार्च को होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मार्च को लाहौर में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी।

मैच का संपूर्ण विवरण

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 264 रन बनाए। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 73, एलेक्स कैरी ने 61 और ट्रेविस हेड ने 39 रन की पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।

भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 48.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 265 रन बनाकर जीत दर्ज की। विराट कोहली ने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 45 और अक्षर पटेल ने 27 रन का योगदान दिया।

खराब शुरुआत के बाद विराट का कमाल

भारतीय टीम ने 43 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 91 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। कोहली ने 54 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की और आखिरकार 84 रन बनाकर आउट हुए।

अन्य खबरें