रविवार, मई 3, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजसीजफायर के 3 घंटे बाद पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत, ड्रोन से...

सीजफायर के 3 घंटे बाद पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत, ड्रोन से हमला और बॉर्डर पर भारी गोलीबारी

शनिवार को शाम 5 बजे जैसे ही भारत और पाकिस्तान के बीच आधिकारिक तौर पर युद्धविराम हुआ, दोनों देशों ने कुछ राहत की सांस ली। लेकिन ये राहत सिर्फ 3 घंटे ही टिक पाई। रात होते-होते पाकिस्तान की तरफ से फिर वही पुरानी हरकतें शुरू हो गईं। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई और बारामूला में एक संदिग्ध ड्रोन से धमाका हुआ।

राजौरी, अखनूर और RSपुरा में पाकिस्तान की तोपें गरजीं

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने जम्मू के अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा सेक्टरों में तोपों से भारी फायरिंग की। गोलीबारी इतनी जबरदस्त थी कि सीमावर्ती गांवों में अफरा-तफरी मच गई। पलनवाला सेक्टर में भी सीजफायर का खुला उल्लंघन हुआ है। सेना को जवाबी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं और बीएसएफ भी अलर्ट मोड पर है।

बारामूला में ड्रोन से विस्फोट, श्रीनगर तक बिजली गुल

सीजफायर के उल्लंघन के साथ ही जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक ड्रोन से संदिग्ध विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में बिजली काट दी गई। श्रीनगर के कई हिस्सों में भी पावर कट कर दिया गया, ताकि किसी भी हमले से बचाव किया जा सके।

राजस्थान, पंजाब भी अलर्ट पर – पोकरण और फिरोजपुर में हलचल

इस सबके बीच राजस्थान के पोकरण में भी भारी संख्या में ड्रोन देखे गए हैं जिन्हें डिफेंस सिस्टम ने गिरा दिया। पंजाब के अमृतसर और फिरोजपुर में ब्लैकआउट किया गया है, ताकि किसी भी तरह की संभावित एयर स्ट्राइक को नाकाम किया जा सके।

12 मई को होगी रणनीतिक बैठक, लेकिन हालात बिगड़ते जा रहे

हालांकि विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया है कि शनिवार को दोपहर 3.35 बजे भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच बातचीत हुई थी और शाम 5 बजे से हमले रोकने पर सहमति बनी थी। मगर पाकिस्तान की हरकतों से साफ है कि इस समझौते पर टिके रहना मुश्किल है। अब 12 मई को फिर बातचीत होगी, लेकिन तब तक सीमा पर तनाव और डर बना रहेगा।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक

  1. भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के सिर्फ 3 घंटे बाद पाकिस्तान ने गोलीबारी और ड्रोन अटैक शुरू कर दिए।
  2. जम्मू के अखनूर, राजौरी, आरएसपुरा और पलनवाला में तोपों से फायरिंग की गई।
  3. बारामूला में ड्रोन विस्फोट के बाद इलाके में ब्लैकआउट किया गया, श्रीनगर में भी बिजली गुल।
  4. राजस्थान के पोकरण और पंजाब के अमृतसर-फिरोजपुर में भी अलर्ट, कई ड्रोन गिराए गए।
  5. 12 मई को भारत-पाक DGMO की फिर बातचीत होनी है, लेकिन जमीनी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
अन्य खबरें