Sunday, August 2, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजगाजा में इजराइली हमला: 25 की मौत, नेतन्याहू ने कहा- हमास को...

गाजा में इजराइली हमला: 25 की मौत, नेतन्याहू ने कहा- हमास को पूरी तरह खत्म करेंगे

गाजा में रविवार देर रात इजराइल की ओर से हमले किए गए। इन हमलों में एक स्कूल को भी निशाना बनाया गया। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार हमले से स्कूल में आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई। चश्मदीदों के मुताबिक, कई लोग आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। इस बीच स्पेन ने इजराइल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

वहीं इजराइली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया है कि गाजा में चल रहे सैन्य अभियान का उद्देश्य हमास को पूरी तरह खत्म करना है। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध समाप्त होने के बाद गाजा क्षेत्र इजराइली सेना के पूर्ण नियंत्रण में रहेगा, और सहायता वितरण पर भी इजराइल की निगरानी बनी रहेगी। इधर, गाजा में बढ़ते मानवीय संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र, यूनिसेफ और विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने गहरी चिंता जताई है। इन संस्थाओं का कहना है कि 12 मई को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में 96% बच्चे कुपोषण का शिकार हैं और वहां अकाल जैसे हालात बनते जा रहे हैं।

मरने वालों में  एक 11 साल का बच्चा

इसके अलावा रेड क्रॉस के दो कार्यकर्ता और एक पत्रकार की भी शामिल बताए जा रहे हैं।
इससे तीन दिन पहले, 23 मई को हुए एक अन्य हमले में गाजा के खान यूनिस इलाके में रहने वाली महिला डॉक्टर अल-नज्जर के 9 बच्चों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन बच्चों की उम्र 7 महीने से 12 साल के बीच थी। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जबकि डॉक्टर के पति भी हमले में बुरी तरह जख्मी हुए हैं।

इजराइल का दावा– 670 से ज्यादा हमास ठिकाने नष्ट

इजराइली सेना ने 14 से 20 मई के बीच गाजा में एक बड़े सैन्य अभियान के तहत 670 से अधिक हमास ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है। इस दौरान करीब 512 लोगों की जान गई। सेना के मुताबिक, यह अभियान हमास को पूरी तरह खत्म करने के उद्देश्य से चलाया गया है।

गाजा के 77% हिस्से पर इजराइल का कब्जा

गाजा के सरकारी मीडिया ऑफिस ने रविवार को जानकारी दी कि इजराइली सेना ने गाजा पट्टी के लगभग 77% हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है। बयान में कहा गया है कि सुरक्षा कॉरिडोर और बफर जोन बनाकर गाजा के उत्तर और दक्षिण हिस्सों को अलग-अलग कर दिया गया है। साथ ही, लगातार भारी गोलीबारी के जरिए इस कब्जे को मजबूत किया गया है।

अन्य खबरें