Tuesday, July 21, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजपुरी में दूसरे दिन शुरू हुई रथयात्रा, भक्तों ने खींचे भगवान के...

पुरी में दूसरे दिन शुरू हुई रथयात्रा, भक्तों ने खींचे भगवान के रथ, दस लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दूसरे दिन शनिवार को भी आस्था की अद्भुत झलक देखने को मिली। सुबह 10 बजे से रथों को फिर खींचना शुरू किया गया। शुक्रवार को शुरू हुई यात्रा में इस बार अनुमान से डेढ़ गुना अधिक, लगभग 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे, जिससे रथ मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि पहले दिन तीनों रथों को तय मार्ग पर खिसकाना मुश्किल हो गया।

गवान बलभद्र का तालध्वज रथ सबसे आगे रहा, लेकिन मोड़ पर फंस जाने से आगे नहीं बढ़ सका। देवी सुभद्रा का दर्पदलन रथ केवल 750 मीटर तक ही पहुंच सका, जबकि भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ मुख्य मंदिर के बाहर ही एक मीटर ही खिसका।

राज्य के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने जानकारी दी कि रथों की गति धीमी होने और सुर्यास्त के बाद यात्रा न करने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए रात 8 बजे तीनों रथों को रोकने का निर्णय लिया गया। इस दौरान देवी सुभद्रा का रथ मरीचकोट चौक पर रोकना पड़ा।

सुभद्रा रथ के पास बिगड़ी हालात

शुक्रवार देर शाम देवी सुभद्रा के रथ के आसपास भीड़ का अत्यधिक दबाव बढ़ गया, जिससे 625 श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कई श्रद्धालु बेहोश हो गए और कुछ को चोटें भी आईं। प्रशासन के अनुसार, 70 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनमें 9 की हालत गंभीर बनी हुई है।

गुंदिचा मंदिर में 9 दिन का विश्राम

भगवान बलभद्र के रथ को शुक्रवार शाम 4:08 बजे खींचना शुरू किया गया था। रथयात्रा का गंतव्य गुंदिचा मंदिर, मुख्य मंदिर से 2.6 किमी दूर स्थित है, जहां भगवान अगले 9 दिन तक ठहरेंगे। परंपरा के अनुसार, 5 जुलाई को तीनों देवता वापस मुख्य मंदिर लौटेंगे।

दस लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

अन्य खबरें