Sunday, October 25, 2026
spot_img
Homeदेशजयपुर में आज IPL मैच, ट्रैफिक को किया जाएगा डायवर्ट, पुलिस ने...

जयपुर में आज IPL मैच, ट्रैफिक को किया जाएगा डायवर्ट, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले T-20 मैच के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, और इस दौरान वीआईपी, विशिष्ट अतिथि, अधिकारी और दर्शकों की भारी भीड़ की संभावना जताई गई है। ऐसे में ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए कुछ प्रमुख मार्गों पर रोक और डायवर्जन किया जाएगा।

बंद किए जाएंगे कुछ मार्ग

जयपुर पुलिस ने रविवार को एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की, जिसमें बताया गया कि मैच के चलते कुछ प्रमुख मार्गों को बंद किया जाएगा और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। इन मार्गों में गांधीनगर मोड़ से नारायण सिंह तिराहा तक टोंक रोड, जे.डी.ए. चौराहा से रामबाग चौराहा, पोलो सर्किल, 22 गोदाम, भवानी सिंह रोड, और स्टेच्यू सर्किल से पोलो सर्किल तक के रास्ते शामिल हैं। इन रूटों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है।

व्यस्त मार्गों पर जाने से बचें

पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इन व्यस्त मार्गों से बचकर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इसके अलावा, स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक की अधिकता को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी यात्री बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुँच सकें। शहरवासियों से निवेदन किया गया है कि वे अपने यात्रा की योजना पहले से बना लें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके।

अन्य खबरें