Wednesday, July 29, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजपाकिस्तान की हकीकत और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता दुनिया को बताएंगे 59...

पाकिस्तान की हकीकत और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता दुनिया को बताएंगे 59 सांसद, सात डेलिगेशन जाएंगे विदेश

पाकिस्तान‑प्रायोजित आतंकवाद पर वैश्विक सहमति जुटाने और ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि समझाने के लिए केंद्र सरकार ने शनिवार देर रात 59 सदस्यों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा की है। इस प्रतिनिधि मंडल को सात अलग–अलग ग्रुप में बांटा गया है। जो दुनिया के विभिन्न देशों खास तौर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देशों में ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का रुख रखेगा।

 इस पहल को “एक भारत, एक संदेश” टैगलाइन से प्रोजेक्ट किया गया है, जिसका इशारा आतंकवाद के विरुद्ध साझा रणनीति पर भारत की दृढ़ता की ओर है। प्रत्येक ग्रुप में एक सांसद को लीडर बनाया गया है। प्रत्येक ग्रुप 8 से 9 सदस्य हैं। इनमें कम से कम एक मुस्लिम प्रतिनिधि को रखा गया है। 

थरुर ने कहा– सम्मानित महसूस कर रहा

नेतृत्व सौंपे जाने पर शशि थरूर ने कहा, “राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है; पाँच प्रमुख देशों में भारत की बात बुलंद करेंगे। उन्होंने X पर अपनी पोस्ट शेयर की। जिसमें लिखा था– मैं हाल की घटनाओं पर हमारे देश का दृष्टिकोण रखने के लिए पांच प्रमुख देशों की राजधानियों में एक सर्वदलीय डेलिगेशन का नेतृत्व करने के लिए भारत सरकार के निमंत्रण से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जब राष्ट्रीय हित की बात होगी और मेरी सेवाओं की जरूरत होगी, तो मैं पीछे नहीं रहूंगा।

अन्य खबरें