शनिवार, मई 2, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजपहलगाम हमले में 27 पर्यटकों की मौत, दिल्ली पहुंचकर मोदी ने ली...

पहलगाम हमले में 27 पर्यटकों की मौत, दिल्ली पहुंचकर मोदी ने ली बैठक, उरी में घुसपैठ करते दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी मंगलवार को हुए आतंकी हमले में अब तक 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। मारे गए लोगों में यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा के नागरिक, नेपाल और यूएई के पर्यटक और दो स्थानीय शामिल हैं। इस हमले की जिम्मेदारी  लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने ली है। हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़ कर बुधवर सवेरे दिल्ली पहुंच गए। देशभर में सुरक्षा का हाई अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार सुबह करीब 6:45 बजे प्रधानमंत्री का विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। एयरपोर्ट पर ही NSA अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें हमले को लेकर ब्रीफ किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

दो आतंकवादी ढेर

हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पहलगाम के आसपास के जंगलों में आतंकियों की तलाश जारी है। वहीं बुधवार को उरी सेक्टर में LoC के पास आतंकी घुसपैठ की कोशिश भी नाकाम कर दी गई। सेना ने फायरिंग कर जवाब दिया, जिससे मुठभेड़ अभी भी जारी है। जिसमें दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

आतंकियाें ने कहा– मोदी को बता देना

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आतंकियों ने हमला करने से पहले पर्यटकों के नाम पूछे और कलमा पढ़ने को कहा। यूपी के शुभम द्विवेदी से नाम पूछने के बाद आतंकियों ने उनके सिर में गोली मार दी। यह सिलसिला करीब पांच मिनट चला, जिसमें टूरिस्ट को निशाना बनाया गया। फायरिंग के बाद आतंकी घने जंगलों की ओर फरार हो गए। आतंकियों ने केवल पुरुषों को अपना निशाना बनाया और इसके बाद महिलाओं से कहा कि तुमने मोदी को सिर पर चढ़ा रखा है, जाकर मोदी को ये सब बता देना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली लौटे

अमित शाह श्रीनगर पहुंचे, विपक्ष ने भी जताई चिंता

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सऊदी अरब का दो दिवसीय दौरा बीच में ही छोड़ दिया और बुधवार सुबह भारत लौट आए। गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं और वे आज पहलगाम जाएंगे। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी शाह से फोन पर बात की है और सुरक्षा स्थिति पर जानकारी ली है।

हमले के बाद पहलगाम में सन्नाटा नजर आया

अंतरराष्ट्रीय निंदा: अमेरिका से यूएई तक सबने जताया विरोध

अमेरिका, ईरान, रूस, इटली और यूएई सहित कई देशों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। मानवता के खिलाफ इस बर्बर हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला, पूरा देश सतर्क

यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकवादी हमला माना जा रहा है। पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। घटना के बाद देशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित सभी बड़े शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के नाम

  1. सुशील नाथ्याल (मध्य प्रदेश)
  2. सैयद आमिद हुसैन शाह (जम्मू कश्मीर)
  3. हेमंत सुहास जोशी (महाराष्ट्र)
  4. विनय नय्याल (हरियाणा)
  5. अतुल श्रीकांत मोनी (महाराष्ट्र)
  6. नीरज उधवानी (उत्तराखंड)
  7. सुभम द्विवेदी (उत्तर प्रदेश)
  8. प्रशांत कुमार सतपथी (उड़ीसा)
  9. मनीष रंजन (बिहार)
  10. एन रामचंद (केरल)
  11. संजय लक्ष्मण लाली (महाराष्ट्र)
  12. दिनेश अग्रवाल (चंडीगढ़)
  13. समीर गुहार (पश्चिम कांगर)
  14. दिलीपि दसाली (महाराष्ट्र)
  15. जे. संदान मोलि (आंध्र प्रदेश)
  16. मधुसूदन सोमीसैदु (कर्नाटक)
  17. संतोष जागथा (महाराष्ट्र)
  18. मंथु नाथ राव (कर्नाटक)
  19. कस्तूरबा गवंतोय (महाराष्ट्र)
  20. भरत भूषण (कर्नाटक)
  21. सुमित परमार (गुजरात)
  22. टेडेथगिन (अरुणाचल प्रदेश)
  23. शैलेषभाई कलाठिया (गुजरात)
  24. यथोले परमार (गुजरात)

विदेशी नागरिक

  1. सुदीप नेवपाने (नेपाल)

घायल लोगों के नाम

  1. डोगी विनोद बह (गुजरात)
  2. डॉ. ए. परमेश्वर (तमिलनाडु)
  3. राशि कुमारी नाइक (कर्नाटक)
  4. सन्तानो (तमिलनाडु)
  5. सोबेदे पॉल्टिन (मुंबई)
  6. विनय भाई (गुजरात)
  7. मनीक पाटेल पनवले (महाराष्ट्र)
  8. रीतु पंडे (नेपाल)
  9. बालचंदु (महाराष्ट्र)
  10. अजय्या एम. राव (कर्नाटक)
  11. आकाश (मध्य प्रदेश)
  12. ललिता दास (छत्तीसगढ़)
  13. जॉनिफर (मध्य प्रदेश)
  14. जय मिश्रा (हैदराबाद)
  15. शशाराजु (कोलकाता)
  16. विवेक जैन (महाराष्ट्र)
  17. निकिता जैन (महाराष्ट्र)
 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  • जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर 2:45 बजे आतंकियों ने हमला किया, जिसमें 27 लोगों की जान चली गई और 20 से अधिक घायल हुए।
  • आतंकी संगठन TRF (The Resistance Front) ने हमले की जिम्मेदारी ली है, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है।
  • मारे गए लोगों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा, नेपाल और यूएई के पर्यटक शामिल हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब का दौरा छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया, जबकि गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे और आज पहलगाम का दौरा करेंगे।
  • देशभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, साथ ही उरी सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है

अन्य खबरें