Tuesday, July 21, 2026
spot_img
Homeराजस्थानराजस्थान में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में 9 आरएएस अफसरों के तबादले,...

राजस्थान में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में 9 आरएएस अफसरों के तबादले, फायर ब्रिगेड और SDRF की अतिरिक्त तैनाती

पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन हमले के बाद राजस्थान सरकार ने भी तत्काल हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर और किशनगढ़ एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

तबादलों पर लगी रोक हटी, सीमावर्ती जिलों को राहत

आपात स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सीमावर्ती जिलों में तबादलों और नई नियुक्तियों पर लगी रोक को हटाने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि 15 जनवरी 2023 से राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर पर पूर्ण प्रतिबंध था, जिसे अब अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती इलाकों के लिए अगली सूचना तक हटाया गया है। सरकार के फैसले के तुरंत बाद कार्मिक विभाग ने 9 आरएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस सूची में महेश चंद्र मान का नाम प्रमुख है, जिन्हें जैसलमेर के भनियाना का उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह पद लंबे समय से खाली चल रहा था।

बॉर्डर जिलों में फायर ब्रिगेड की तैनाती

तबादलों के साथ ही बॉर्डर क्षेत्रों में अग्निशमन सेवाओं को मजबूत किया गया है। पाकिस्तान की सीमा से सटे जिलों में तत्काल प्रभाव से फायर ब्रिगेड भेजी गई हैं।

RAC और SDRF की अतिरिक्त तैनाती

राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त RAC कंपनियां तैनात करने का फैसला लिया है। साथ ही SDRF की यूनिट्स को भी इन क्षेत्रों में भेजा जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

अन्य खबरें