Sunday, August 2, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजलगातार दूसरी रात पाकिस्तान का नाकाम हमला, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन...

लगातार दूसरी रात पाकिस्तान का नाकाम हमला, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन मार गिराए, कई राज्यों में ब्लैकआउट, जम्मू में रेड अलर्ट

पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार शाम एक बार फिर भारत के कई बॉर्डर इलाकों को निशाना बनाया गया। जम्मू-कश्मीर के उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम, आरएसपुरा, अरनिया और पुंछ जैसे छह से ज्यादा सेक्टरों में गोलीबारी हुई। इसके बाद रात करीब 8:30 बजे पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल हमला किया गया, जिसे भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक हवा में ही नष्ट कर दिया।

पंजाब और राजस्थान में ड्रोन हमलों की बौछार

पाकिस्तानी सेना यहीं नहीं रुकी। राजस्थान के जैसलमेर के पोकरण में सिर्फ आधे घंटे के अंदर दो बार ड्रोन अटैक किया गया। पहला हमला 8:28 बजे और दूसरा 9:02 बजे हुआ। दोनों ही बार एयर डिफेंस सिस्टम ने अलर्ट रहते हुए ड्रोन को मार गिराया। साथ ही सांबा और बाड़मेर में भी ड्रोन देखे गए, जिसके चलते बाड़मेर और श्रीगंगानगर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1920870472511635689

ब्लैकआउट से बॉर्डर जिलों में सन्नाटा, खतरे की आहट

जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, फलोदी और जोधपुर जैसे इलाकों में पूरी तरह ब्लैकआउट कर दिया गया है। रात को घरों के बाहर लगे मीटर तक ढंक दिए गए ताकि कोई रौशनी बाहर न निकले। पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, फाजिल्का और पटियाला में भी ब्लैकआउट किया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1920868632881402135

चंडीगढ़-अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी, देश सतर्क

इस बीच चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की आशंका के चलते अलर्ट जारी कर दिया गया है। चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड और NIA का दफ्तर है, जबकि अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन है। दोनों जगह सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

पेट्रोल, डीजल और अनाज को लेकर सरकार ने दिया भरोसा

तेल कंपनियों IOC, BPCL और HPCL ने साफ किया कि देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसी तरह कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि देश में अनाज की कोई कमी नहीं है और भंडार पूरी तरह से भरे हुए हैं।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक

  1. पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन ड्रोन और मिसाइल से भारत के बॉर्डर इलाकों पर हमला किया।
  2. जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों में एक साथ गोलीबारी और ड्रोन अटैक किए गए।
  3. एयर डिफेंस सिस्टम ने कई ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।
  4. बॉर्डर के इलाकों में रेड अलर्ट और ब्लैकआउट लागू, रात में सन्नाटा पसरा रहा।
  5. सरकार और तेल कंपनियों ने जरूरी सामान की कमी न होने का भरोसा दिलाया है।
अन्य खबरें