पाकिस्तान में बुधवार (30 अप्रैल) की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रात 9:58 बजे झटके दर्ज किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झटके के बाद लोग आनन-फानन में अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर आ गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
अप्रैल में दूसरी बार हिली धरती, पिछला भूकंप 5.8 तीव्रता का था
महज कुछ ही हफ्ते पहले, 11 अप्रैल 2025 को भी पाकिस्तान में रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसकी कंपन भारत के जम्मू-कश्मीर तक महसूस की गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्र में सक्रिय भूकंपीय हलचल लगातार बनी हुई है, जिससे भविष्य में भी भूकंप की आशंका बनी रह सकती है।

