Saturday, August 1, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजपंजाब के मुक्तसर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, चार मजदूरों की...

पंजाब के मुक्तसर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, चार मजदूरों की मौत, मलबे में दबे कई लोग

पंजाब के मुक्तसर जिले के सिंघेवाला गांव में गुरुवार देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। कई अन्य लोग अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

धमाका गुरुवार रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर अपनी नाइट शिफ्ट खत्म कर आराम कर रहे थे। फैक्ट्री वर्कर अरुण के अनुसार, “हम सो रहे थे कि तभी एक जोरदार धमाका हुआ। कुछ समझ नहीं आया और देखते ही देखते कई लोग मलबे में दब गए।”

धमाके से ढह गया बड़ा हिस्सा

धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की इमारत का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह ढह गया। घटनास्थल पर मलबे का ढेर लग गया है और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, इस पटाखा फैक्ट्री में कुल 40 लोग काम करते थे। धमाके के समय अधिकतर कर्मचारी अंदर मौजूद थे। घायलों को तुरंत इलाज के लिए बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

फैक्ट्री वैध, जांच जारी

लंबी के डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि यह फैक्ट्री वैध रूप से चलाई जा रही थी और इसके पास जरूरी लाइसेंस भी मौजूद है। फैक्ट्री खेतों में स्थित थी, रिहायशी इलाके से दूर। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है, फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

अन्य खबरें