रविवार, मई 3, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजभाजपा के पोस्टर वार से गरमाई सियासत, राहुल गांधी को बताया 'आज...

भाजपा के पोस्टर वार से गरमाई सियासत, राहुल गांधी को बताया ‘आज का मीर जाफर’, पाक जनरल से तुलना

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो पोस्टर्स जारी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। पहले पोस्टर में राहुल का चेहरा पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिफ मुनीर के साथ जोड़ते हुए, दोनों की “विचारधारा को समान” बताया गया है।

मालवीय ने लिखा कि राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई तक नहीं दी, बल्कि लगातार इस बात पर ज़ोर दिया कि हमने कितने एयरक्राफ्ट गंवाए। उन्होंने सवाल किया कि राहुल ने कभी यह क्यों नहीं पूछा कि पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ—कितने जेट मार गिराए गए या कितने एयरबेस नष्ट किए गए?

दूसरे पोस्टर में राहुल को बताया ‘आज का मीर जाफर’

एक अन्य पोस्टर में राहुल गांधी को ‘मीर जाफर’ की संज्ञा दी गई है। इस चित्र में उन्हें पाकिस्तान की सीमा में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पीठ पर बैठे दिखाया गया है, जबकि वे भारतीय सीमा की ओर झांकते हुए पूछ रहे हैं,”हमने कितने एयरक्राफ्ट खोए?” नीचे शहबाज शरीफ जवाब देते हैं,”तेज आवाज में पूछो।”

कांग्रेस ने BJP पर लगाया  था ‘सिंदूर का सौदागर’ होने का आरोप

सोमवारको कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ट्रम्प दावा करते रहे कि उन्होंने भारत-पाक युद्ध रुकवाया, भारत को व्यापार बंद करने की धमकी दी, लेकिन प्रधानमंत्री चुप रहे। उन्होंने भाजपा को ‘सिंदूर का सौदागर’ कहा। इधर, राहुल गांधी लगातार आरोप लगा रहे हैं कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को जानकारी दी, जिससे भारतीय वायुसेना को नुकसान हुआ। राहुल के इस आरोप के साथ एक पुराना वीडियो भी वायरल किया जा रहा है जिसमें जयशंकर पाकिस्तान को चेतावनी देने की बात करते हैं।

विदेश मंत्रालय का स्पष्टीकरण: तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा गया

इन आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को केवल प्रारंभिक चेतावनी दी थी न कि ऑपरेशन से पहले की कोई गोपनीय जानकारी। मंत्रालय ने कहा कि तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, जिसका हम कड़ा विरोध करते हैं।

अन्य खबरें