Saturday, August 1, 2026
spot_img
Homeराजस्थानराजस्थान में फिर लौटी लू की लहर, जोधपुर-बाड़मेर में हीटवेव का अलर्ट,...

राजस्थान में फिर लौटी लू की लहर, जोधपुर-बाड़मेर में हीटवेव का अलर्ट, कई जिलों में पारा 45 के करीब

राजस्थान में मई की तपती दोपहर अब और भी तीखी होने जा रही है। 15 मई से प्रदेश में भीषण गर्मी का नया दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इसके साथ ही धूलभरी सतही हवाएं 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई है, जिससे लू की स्थिति और गंभीर हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।

बीकानेर से चूरू तक पारा उफान पर, कई जिलों में 40 डिग्री के पार

बीते 24 घंटों में बीकानेर में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सिरोही में सबसे कम 21.7 डिग्री तापमान रहा। गुरुवार को जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, आंधी और हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

राज्य के कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है:

    जयपुर – 40.1°C

    अलवर – 40.8°C

    कोटा – 40.5°C

    बाड़मेर – 42.6°C

    जैसलमेर – 42.7°C

    चूरू – 41.9°C

    पिलानी – 41.6°C

    अन्य खबरें