Sunday, August 2, 2026
spot_img
Homeराजस्थानअहमदाबाद से भीलवाड़ा जा रही बस राजसमंद में डिवाइडर से टकराई, तीन...

अहमदाबाद से भीलवाड़ा जा रही बस राजसमंद में डिवाइडर से टकराई, तीन जनों की मौत, 25 घायल

राजसमंद के भावा बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह एक स्लीपर बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि करीब 25 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बस के अंदर फंसे लोगों को तुंरत बाहर निकाला और घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल दो जनों को उदयपुर रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से भीलवाड़ा जा रही बस राजसमंद जिले के भावा बस स्टैंड के पास पहुंची थी। इसी दौरान बस अचानक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसके आगे का हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोग बने मददगार

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तत्काल आरके अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उदयपुर रेफर किया गया है। करीब आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी गई।

मृतकों के परिजनों को सूचना दी

इस भीषण हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने क्रेन से बस को हटाकर हाईवे पर यातायात दोबारा शुरू करवा दिया है।

ओवरलोड पार्सल और सुरक्षा में लापरवाही पर सवाल

यह बस मध्य प्रदेश नंबर की थी और उस पर ‘श्री देव’ लिखा हुआ था। बस में भारी संख्या में पार्सल भरे होने की बात भी सामने आई है, जो इसके असंतुलित होने की एक वजह मानी जा रही है।

अन्य खबरें