रविवार, मई 3, 2026
spot_img
होमराजस्थानजयपुर में गिरे ओले, भीलवाड़ा में बारिश, प्रदेश के कई इलाकों में...

जयपुर में गिरे ओले, भीलवाड़ा में बारिश, प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी से मिली राहत

राजस्थान में गुरुवार को मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली। जहां दिन भर तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल रहे। शाम होते-होते कई शहरों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने दस्तक दी। जयपुर, जैसलमेर, पाली और भीलवाड़ा जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को राहत मिली।

जयपुर में तेज गर्मी के बाद बरसे बादल, ओलों से लोगों को मिली राहत

राजधानी जयपुर में गुरुवार को दिन भर लू जैसे हालात रहे, लेकिन शाम सात बजे के बाद मौसम ने अचानक रुख बदला। विद्याधर नगर और हरमाड़ा जैसे इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। दिन की चुभती धूप के बाद यह बदलाव राजधानी वासियों के लिए सुकून भरा रहा। सड़कों पर तापमान में आई गिरावट का असर साफ दिखाई दिया, और लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए।

राजस्थान शहरों का तापमान – 1 मई

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान (1 मई)

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
जैसलमेर46.727.8
बाड़मेर46.129.4
चित्तौड़गढ़4529.8
बीकानेर44.931.6
चूरू43.527.6
गंगानगर43.327.6
कोटा43.225.6
उदयपुर4330.4
पाली42.728
जोधपुर42.628.3
भीलवाड़ा42.427.6
बारां42.224.8
अजमेर42.226.3
वनस्थली42.224.9
फतेहपुर4224.7
सीकर41.526
जालौर41.528.1
पिलानी41.225.7
जयपुर40.828.2
नागौर41.929.5
हनुमानगढ़39.326.8
अलवर3929.2
करौली3926.5
धौलपुर38.626.2

जैसलमेर में झुलसा देने वाली गर्मी, पारा पहुंचा 46.7 डिग्री सेल्सियस

दिन के समय प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर रही। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे राजस्थान में सबसे अधिक था। बाड़मेर भी पीछे नहीं रहा, यहां तापमान 46.1 डिग्री तक पहुंचा। चित्तौड़गढ़ में 45, बीकानेर में 44.9, फलोदी में 44.2, चूरू में 43.5 और कोटा में 43.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
उदयपुर भी गर्मी की चपेट में रहा, जहां पारा 43 डिग्री तक चढ़ गया। अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, पिलानी और जोधपुर जैसे शहरों में भी तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रहा।

2 मई को फिर बदल सकता है मौसम, 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शुक्रवार, 2 मई के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। राज्य के 30 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। जैसलमेर, जोधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य खबरें