शनिवार, मई 2, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजदिल्ली में RSS की बैठक आज से, नए भाजपा अध्यक्ष और संविधान...

दिल्ली में RSS की बैठक आज से, नए भाजपा अध्यक्ष और संविधान में धर्मनिरपेक्ष व समाजवादी शब्द पर चर्चा संभव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत प्रचारकों अहम बैठक शुक्रवार से दिल्ली में शुरू हो रही है। यह बैठक 6 जुलाई तक चलेगी और इसमें संघ और उससे जुड़े संगठनों के 233 प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक दिल्ली स्थित संघ मुख्यालय ‘केशव कुंज’ में होगी।

बीएल संतोष की मौजूदगी अहम

भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष भी इस बैठक में शरीक हो रहे हैं। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई अहम मसलों पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी। खासतौर पर पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर यह बैठक निर्णायक मानी जा रही है।

संविधान के शब्दों पर राष्ट्रव्यापी विमर्श की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, बैठक के एजेंडे में संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त ‘सेक्युलर’ (धर्मनिरपेक्ष) और ‘सोशलिस्ट’ (समाजवादी) जैसे शब्दों की प्रासंगिकता पर राष्ट्रव्यापी बहस शुरू करने की रूपरेखा भी शामिल है। संघ का मानना है कि इन शब्दों को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने और वैचारिक विमर्श की आवश्यकता है।

भाजपा अध्यक्ष चयन का ब्लूप्रिंट तैयार

बैठक ऐसे वक्त पर हो रही है, जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लगभग पंद्रह दिनों के भीतर संभावित है। इस दौरान संघ और पार्टी के बीच संवाद की प्रक्रिया तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान नए अध्यक्ष के नाम पर सहमति बन सकती है, जिसके बाद पार्टी चुनाव तिथि की औपचारिक घोषणा करेगी।

अन्य खबरें