सुप्रीम कोर्ट ने एक अनोले अंतरराष्ट्रीय कस्टडी केस में रूसी महिला विक्टोरिया और उसके बेटे के गायब होने पर चिंता जताई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन को महिला और बच्चे को ढूंढने का निर्देश दिया है। विक्टोरिया 7 जुलाई से लापता है और उसके पति सैकत बसु को शक है कि वो भारत में जासूसी करके रूस लौटना चाहती थी। कोर्ट ने लुकआउट नोटिस जारी करने, पासपोर्ट जब्त करने और रूसी दूतावास के अधिकारियों की जांच के आदेश दिए हैं।
कोर्ट का बड़ा आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि रूसी महिला देश से बाहर नहीं जानी चाहिए। कोर्ट ने केंद्र सरकार से उसका पासपोर्ट जब्त करने और महिला की लोकेशन ट्रेस करने का निर्देश दिया। साथ ही दिल्ली पुलिस को भी सक्रिय होकर तलाशी अभियान चलाने को कहा गया।
जंगल में गायब हुई मां-बेटे की जोड़ी
सैकत बसु ने कोर्ट को बताया कि 7 जुलाई से उसका बेटा और उसकी मां विक्टोरिया लापता हैं। कोर्ट को बताया गया कि दोनों जंगल की ओर भागे हैं। सैकत ने बताया कि 22 मई को बेटा तीन दिन के लिए मां के पास गया था, जिसके बाद से वो दोबारा नहीं मिला।
रूसी दूतावास और अफेयर का शक
सैकत बसु का आरोप है कि 4 जुलाई को विक्टोरिया को रूसी दूतावास में एक राजनयिक के साथ पिछले दरवाजे से जाते हुए देखा गया था। उसका दावा है कि महिला का उस रूसी अधिकारी के साथ संबंध है और वह उसी के सहारे देश से भागने की फिराक में है।
जासूसी के गंभीर आरोप
सैकत के मुताबिक, उसकी पत्नी विक्टोरिया अकसर फोर्ट विलियम जैसी सैन्य जगहों पर जाने की जिद करती थी। परिवार को संदेह है कि वह भारत की जासूसी करके रूस लौटना चाहती थी। यह शक और भी गहरा हो गया जब पता चला कि विक्टोरिया के पिता रूस की खुफिया एजेंसी से जुड़े रहे हैं।
वकीलों से सख्त सवाल
कोर्ट ने विक्टोरिया के वकीलों से उसकी लोकेशन पूछी, लेकिन वे नहीं बता पाए। जस्टिस सूर्यकांत ने तीखे शब्दों में कहा कि कोर्ट से झूठ नहीं चलेगा। उन्होंने वकीलों से चेतावनी दी कि अगर वे मामले में कोई जानकारी छिपा रहे हैं तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
पुलिस को मिले सख्त निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है कि वो उस रूसी राजनयिक के घर की तलाशी ले जिसे आखिरी बार विक्टोरिया के साथ देखा गया था। अगर रूसी दूतावास का कोई भी अधिकारी इस गायब होने में शामिल पाया गया तो उनके खिलाफ भी केस दर्ज होगा।

- रूसी महिला विक्टोरिया 7 जुलाई से अपने बेटे के साथ लापता है, कोर्ट ने लुकआउट नोटिस जारी करने को कहा।
- सैकत बसु को शक है कि विक्टोरिया भारत में जासूसी कर रूस लौटना चाहती थी।
- कोर्ट ने महिला का पासपोर्ट जब्त करने और उसे खोजने के आदेश दिए हैं।
- रूसी राजनयिक के साथ महिला के अफेयर और दूतावास से भागने का शक जताया गया है।
- कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को राजनयिक के घर की तलाशी लेने और महिला की तलाश में तेजी लाने को कहा है।

