रविवार, मई 3, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूजब्रेन एनेयूरिज्म से जूझ रहे सलमान खान, बोले- ब्रेन में गंभीर बीमारी,...

ब्रेन एनेयूरिज्म से जूझ रहे सलमान खान, बोले- ब्रेन में गंभीर बीमारी, रोज पसलियां टूटती हैं पर काम नहीं रुकता

सलमान खान ने हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर वो बात कही, जो अब तक सिर्फ कयासों में थी- उनकी हेल्थ को लेकर। स्टेज पर सब हंस-खेल रहे थे, लेकिन सलमान ने जब ये कहा कि वो ब्रेन एनेयूरिज्म और AV मालफॉर्मेशन जैसी गंभीर बीमारियों के साथ शूटिंग कर रहे हैं, तो एक पल को माहौल ठहर गया।

सलमान ने कहा- “दिमाग की नस फूल गई है। कभी भी फट सकती है। लेकिन हम फिर भी रोज काम पर जा रहे हैं। पसलियां टूटती हैं, हड्डियां चटकती हैं… पर शूटिंग नहीं रुकती।”

ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया का भी ज़िक्र

दरअसल, ये पहली बार नहीं है जब सलमान ने अपनी हेल्थ पर कुछ कहा हो। 2017 में ‘ट्यूबलाइट’ के प्रमोशन के दौरान दुबई में उन्होंने अपनी ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया की बीमारी को लेकर बात की थी। वो भी कोई आम बीमारी नहीं—चेहरे की नसों में तेज़ दर्द, इतना कि बोलना, खाना, यहां तक कि ब्रश करना भी मुश्किल हो जाता है।

शो में सलमान ने कहा कि इस दर्द ने उन्हें एक समय मानसिक तौर पर तोड़ दिया था। लेकिन फिर उन्होंने खुद को संभाला और काम में डूब गए।

सोहेल और सीमा पर किया मजाक

अब बात थोड़ी हल्की कर लेते हैं। शो में सलमान अपने पुराने अंदाज़ में लौटे। एक किस्सा सुनाया जब फोटोग्राफर अविनाश गोवारीकर उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में कुछ दिन रुकने आए थे। सलमान ने कहा—”उन्होंने कहा था कि बस दो-चार दिन, तब तक कोई किराए का घर देख लेंगे। फिर…वो कई सालों तक वहीं रहे।”

और यहीं से बात मुड़ी उनके भाई सोहेल की ओर। सलमान ने हंसते हुए कहा—”उसी दौरान सोहेल भागकर शादी कर बैठा। अब वो भी भाग गई है।”

इस पर सेट पर ठहाके गूंजे, लेकिन सलमान की बातों में कहीं न कहीं एक भावुक सा सच भी था—परिवार, रिश्ते, और वो बदलते वक्त की कहानी।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  • सलमान खान ने कपिल शर्मा शो में बताया कि वह ब्रेन एनेयूरिज्म और AV मालफॉर्मेशन जैसी जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि उनकी दिमाग की नस कभी भी फट सकती है, फिर भी वो रोज शूटिंग करते हैं और अपने वर्क कमिटमेंट निभा रहे हैं।
  • पहली बार 2017 में उन्होंने ट्राइजेमिनल न्यूरल्जिया नामक बीमारी का जिक्र किया था, जिसमें चेहरे की नसों में असहनीय दर्द होता है।
  • शो में सलमान ने मजाकिया अंदाज़ में अपने भाई सोहेल और सीमा सजदेह की शादी और अलगाव की बात को भी साझा किया।
  • ‘तेरे नाम’ फिल्म के चर्चित हेयरस्टाइल के पीछे की प्रेरणा उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को बताया।
अन्य खबरें