Sunday, August 2, 2026
spot_img
Homeराज्यहरियाणा एसीबी ने एक ASI को रिश्वत लेते पकड़ा, किसान से मकान...

हरियाणा एसीबी ने एक ASI को रिश्वत लेते पकड़ा, किसान से मकान गिराने की धमकी देकर मांगी थी घूस

सोनीपत जिले के बैंयापुर गांव में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा स्टेट इनफोर्समेंट ब्यूरो थाना में तैनात एएसआई मुकेश और उसके निजी कंप्यूटर ऑपरेटर पारस को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोप है कि दोनों ने एक किसान से उसके खेत में बने मकान को न गिराने के बदले 40 हजार रुपये की मांग की थी।

किसान से ली गई थी शिकायत

गांव बैंयापुर के किसान नरेश ने ACB को शिकायत दी थी कि उनके खेत में वर्षों से बना मकान अब सवालों के घेरे में है। डीटीपी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर एएसआई मुकेश उन पर कार्रवाई की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचते ही तत्काल जांच के निर्देश दिए गए।

एसीबी ने बिछाया जाल, मौके पर पकड़े गए

ACB इंस्पेक्टर कविता की अगुआई में एक विशेष टीम गठित की गई। किसान नरेश के साथ मिलकर मंगलवार शाम को जाल बिछाया गया। जैसे ही नरेश ने 40 हजार रुपये मुकेश को दिए, उसने वह रकम अपने सहयोगी पारस को पकड़ा दी। पहले से तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट और टीम ने मौके पर दोनों को पकड़ लिया।

रिश्वत की रकम की हुई बरामदगी

पकड़े गए दोनों आरोपियों से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है। इंस्पेक्टर कविता ने जानकारी दी कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल ACB की टीम मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है।

अन्य खबरें