गुरूवार, जून 4, 2026
spot_img
होमटॉप न्यूज‘कांतारा’ से भिड़ेगी वरुण धवन-जाह्नवी की फिल्म: 2 अक्टूबर को होगी 'सनी...

‘कांतारा’ से भिड़ेगी वरुण धवन-जाह्नवी की फिल्म: 2 अक्टूबर को होगी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज डेट का एलान आखिरकार हो गया है। सोमवार, 14 जुलाई को फिल्म के मेकर्स ने इसका नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि ये फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म पहले 18 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसे गांधी जयंती पर लाया जा रहा है। खास बात ये है कि इसी दिन ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी की अगली फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ भी रिलीज हो रही है।

शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी है रोमांटिक कॉमेडी

इस फिल्म का डायरेक्शन किया है शशांक खेतान ने, जो इससे पहले ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘धड़क’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वरुण और जाह्नवी की ये रोमांटिक कॉमेडी एक हल्की-फुल्की लव स्टोरी के साथ-साथ इमोशनल पंच भी लेकर आ रही है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के नए पोस्टर के साथ लिखा, “ये आंसू हैं मेरे, समुंदर का जल नहीं… बारिश का क्या भरोसा, आज है…कल नहीं।” ये लाइन बताती है कि फिल्म में इमोशनल ड्रामा भी जबरदस्त होने वाला है।

कांतारा चैप्टर 1 से होगी सीधी टक्कर

2 अक्टूबर को रिलीज हो रही ‘कांतारा चैप्टर 1’ एक मेगा बजट एक्शन थ्रिलर है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने खुद लिखा, डायरेक्ट और लीड रोल में निभाया है। फिल्म की पहली किस्त साल 2022 में आई थी जो साउथ इंडिया के साथ-साथ नॉर्थ इंडिया में भी जबरदस्त हिट रही थी। अब इसके सीक्वल से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में रिलीज होगी।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी अपनी राय

जैसे ही ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज डेट सामने आई, सोशल मीडिया पर क्लैश को लेकर चर्चा तेज हो गई। एक यूजर ने लिखा, “कांतारा 2 के सामने ये फिल्म जाएगी लॉस में, सोलो रिलीज दो।” वहीं किसी ने लिखा, “कांतारा के सामने फिल्म मत लाओ, नुकसान होगा।” कई यूजर्स ने मेकर्स से अपील की है कि डेट बदल लें ताकि दोनों फिल्मों का बिजनेस प्रभावित न हो।

2 अक्टूबर को होगा तगड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश

सिर्फ ये दो फिल्में ही नहीं, बल्कि 2 अक्टूबर 2025 को कई और फिल्में भी रिलीज हो रही हैं। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और धर्मेंद्र-अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ भी इसी दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी। यानी बॉक्स ऑफिस पर 4 बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिलेगी और अब देखना होगा कि दर्शक किसे ज्यादा पसंद करते हैं।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  1. वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी।
  2. यह फिल्म पहले 18 अप्रैल 2025 को आने वाली थी लेकिन डेट पोस्टपोन कर दी गई।
  3. इसी दिन ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ भी रिलीज हो रही है, जिससे बड़ा क्लैश होगा।
  4. सोशल मीडिया पर क्लैश को लेकर मिलाजुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है।
  5. 2 अक्टूबर को ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और ‘इक्कीस’ जैसी और भी फिल्में रिलीज होंगी।
अन्य खबरें