Sunday, August 2, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजअरुणाचल के तवांग में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.8...

अरुणाचल के तवांग में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.8 तीव्रता दर्ज, कोई नुकसान नहीं

पूर्वोत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर धरती हिली, जब शुक्रवार तड़के अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 1 बजकर 10 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई।

भूकंप का केंद्र तवांग में ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। झटकों की तीव्रता हल्की थी, जिससे किसी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई आधिकारिक सूचना अब तक सामने नहीं आई है।

लद्दाख में भी आया था भूकंप, तीव्रता 3.5 दर्ज

इससे दो दिन पहले बुधवार रात को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह इलाके में भी धरती हिली थी। रात 11:46 बजे महसूस किए गए इन झटकों की तीव्रता 3.5 मापी गई थी। इसका केंद्र भी जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। भले ही ये झटके हल्के रहे हों, लेकिन लगातार दो दिनों में अलग-अलग इलाकों में भूकंप की गतिविधि ने विशेषज्ञों की चिंता को फिर से बढ़ा दिया है।

भूकंप से पहले या बाद में कोई अफरा-तफरी या आपात स्थिति की सूचना नहीं दी गई है। तवांग जिला प्रशासन भी फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अन्य खबरें