Saturday, October 24, 2026
spot_img
Homeटॉप न्यूजअहमदाबाद विमान हादसा: ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का...

अहमदाबाद विमान हादसा: ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का एक यात्री थे सवार, देखें यात्रियों की पूरी लिस्ट

अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर करीब 1:38 बजे उड़ान भरते ही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अचानक हादसे का शिकार हो गई। यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान लंदन के लिए रवाना हुआ था, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद ‘मेडे कॉल’ देकर संपर्क टूट गया और एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर मेघानिनगर इलाके में गिर गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और पूरा इलाका धुएं के गुबार से भर गया।

मौके पर पहुंची 7 दमकल यूनिट

जिस जगह विमान गिरा वह घनी आबादी वाला इलाका है। चश्मदीदों के मुताबिक, विमान पहले हवा में डगमगाया और फिर जोर की आवाज के साथ नीचे गिरा। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए 7 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। पुलिस, NDRF और स्थानीय प्रशासन भी राहत-बचाव कार्य में जुटा है।

53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडाई यात्री

एयर इंडिया की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि फ्लाइट में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। कुल मिलाकर 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स इस विमान में थे। अब तक यह जानकारी नहीं आई है कि कितने लोग सुरक्षित हैं या घायल हुए हैं।

गृह मंत्रालय ने भेजी NDRF टीम

घटना के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से बात की। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। गांधीनगर से दो NDRF टीम मौके के लिए रवाना की गई हैं, जिनमें 90 से ज्यादा जवान शामिल हैं। घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया है।

जांच शुरू, हेल्पलाइन एक्टिव

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर हादसे की पुष्टि करते हुए जांच शुरू होने की जानकारी दी है। कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी। इमरजेंसी हेल्पलाइन और इंफॉर्मेशन सेंटर भी शुरू कर दिए गए हैं।

 Nationalbreaking.com । नेशनल ब्रेकिंग - सबसे सटीक
  1. अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के बाद मेघानिनगर में क्रैश हो गई।
  2. फ्लाइट में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे, आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
  3. 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक विमान में मौजूद थे।
  4. राहत-बचाव के लिए 7 दमकल यूनिट, NDRF की दो टीमें और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे।
  5. गृह मंत्री अमित शाह और सीएम भूपेंद्र पटेल ने स्थिति का जायजा लिया, जांच शुरू हो चुकी है।
अन्य खबरें