मंगलवार, जून 9, 2026
spot_img
होमबाजार

बाजार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 665 अरब डॉलर पार, चौथे हफ्ते भी जारी रही बढ़त

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 28 मार्च को खत्म हुए सप्ताह के दौरान 6.596 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 665.396 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह लगातार चौथा सप्ताह है जब देश के फॉरेक्स रिजर्व में तेजी देखी गई है।

रेड जोन में खुले शेयर बाजार: IT और ऑटो सेक्टर में भारी गिरावट, हेल्थकेयर में तेजी

मुंबई: कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 549 अंकों की गिरावट के साथ 76,067.56 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 23,194.00 पर ओपन हुआ। बाजार के रेड जोन में खुलने से निवेशकों में बेचैनी देखी गई।

आरबीआई ने 80 हजार करोड़ रुपये की नकदी उपलब्ध कराने का किया एलान, बैंकिंग प्रणाली में सुधार की कवायद

मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक से पहले, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकिंग प्रणाली में नकदी की समुचित स्थिति सुनिश्चित करने के लिए 80 हजार करोड़ रुपये के खुले बाजार परिचालन (ओएमओ) के जरिए नकदी उपलब्ध कराने का एलान किया है। आरबीआई ने कहा कि यह पहल बैंकिंग सिस्टम में नकदी संतुलन बनाए रखने के लिए की गई है।

शेयर बाजार में आज तेजी: सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, तीसरे दिन ग्रीन जोन में खुला बाजार

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार ने ग्रीन जोन में प्रवेश किया। बीएसई (BSE) पर सेंसेक्स 207 अंकों की उछाल के साथ 76,231.92 पर खुला। वहीं, एनएसई (NSE) पर निफ्टी 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 23,212.70 पर खुला।

GST कलेक्शन में 9.9% की बढ़ोतरी, वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 19.56 लाख करोड़ रुपए जुटाए

 सरकार ने मार्च 2025 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से 1.96 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर यह कलेक्शन 9.9% बढ़ा है। एक साल पहले यानी मार्च 2024 में सरकार ने 1.78 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा, IT और बैंकिंग शेयर्स में जबरदस्त दबाव

नए वित्त वर्ष 2025-26 के पहले ही दिन शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार (1 अप्रैल) को सेंसेक्स 1,000 अंक लुढ़ककर 76,300 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी करीब 250 अंकों की गिरावट के साथ 23,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यूनिफाइड पेंशन योजना UPS 1 अप्रैल से लागू, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी गारंटीड पेंशन

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। यूनिफाइड पेंशन योजना (UPS) 1 अप्रैल 2025 से लागू होने जा रही है। इस योजना का उद्देश्य उन सरकारी कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करना है, जो नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में गारंटीड पेंशन की कमी से असंतुष्ट थे।

RBI ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जारी किया MPC बैठक शेड्यूल, पहली बैठक 7-9 अप्रैल को होगी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये बैठकें हर दो महीने में होती हैं और तीन दिनों तक चलती हैं। आखिरी दिन प्रमुख नीतिगत निर्णयों की घोषणा की जाती है। वित्तीय अनिश्चितता के समय RBI अतिरिक्त बैठकें भी आयोजित कर सकता है।

ईपीएफओ ने पीएफ अग्रिम दावे की सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की, करोड़ों सदस्यों को मिलेगी राहत

अपने 7.5 करोड़ सदस्यों के जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अग्रिम दावे के ऑटो निपटान (एएसएसी) की सीमा को वर्तमान में 1 लाख रुपये से पांच गुना बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है।

भारत की अर्थव्यवस्था में अगले वित्त वर्ष में 6.5% वृद्धि का अनुमान, EY रिपोर्ट में दीर्घकालिक विकास पर जोर

अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। यह अनुमान EY इकनॉमी वॉच की ताज़ा रिपोर्ट में लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक संतुलित राजकोषीय रणनीति जो मानव पूंजी विकास को समर्थन देती है, दीर्घकालिक विकास संभावनाओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ा सकती है।

केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी, 1 जनवरी 2025 से लागू, अप्रैल के वेतन में मिलेगा एरियर

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार (28 मार्च) को हुई कैबिनेट मीटिंग में इस बढ़ोतरी का फैसला लिया गया। इससे पहले जुलाई 2024 में सरकार ने महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की थी।

शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा निफ्टी में भी उछाल

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (27 मार्च) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 400 अंकों की बढ़त के साथ 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 100 अंक बढ़कर 23,600 के पार पहुंच गया। प्रमुख शेयरों में एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और एसबीआई टॉप गेनर्स के रूप में उभरे हैं,

सेंसेक्स और निफ्टी में मिला-जुला रुझान, इन कंपनियों के शेयर रहेंगे फोकस में

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार सपाट शुरुआत के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 67 अंकों की गिरावट के साथ 77,949.26 पर ओपन हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 0.06% की हल्की बढ़त के साथ 23,683.30 पर खुला।

वेतन आयोग के तीन सदस्यीय पैनल में नामों की मंजूरी अगले महीने संभव, कर्मचारियों को जनवरी 2026 में लागू होने का इंतजार

 केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को मंजूरी दिए जाने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों में उम्मीदें बढ़ गई हैं। यह आयोग केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन में संशोधन से जुड़ी सिफारिशें तैयार करेगा।

ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा, 1 मई से बढ़ जाएगी इंटरचेंज फीस

रिजर्व बैंक (RBI) ने एटीएम इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है, जिससे 1 मई 2025 से एटीएम ट्रांजैक्शन महंगे हो जाएंगे। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब देशभर में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन नकद निकासी की जरूरत अभी भी बनी हुई है।

अब UPI के जरिए 2000 से कम के ट्रांजैक्शन पर व्यापारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, 1,500 करोड़ रुपये की योजना लागू

केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कैबिनेट ने छोटे डिजिटल ट्रांजैक्शन को प्रोत्साहित करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की नई योजना को मंजूरी दे दी है।

मीशो ₹8,300 करोड़ के IPO की तैयारी में, जल्द फाइल करेगी ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट्स

डोमेस्टिक ई-कॉमर्स कंपनी मीशो इस साल के अंत तक इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस IPO के जरिए $1 बिलियन (करीब ₹8,300 करोड़) जुटाना चाहती है। मीशो का अनुमानित वैल्यूएशन $10 बिलियन (करीब ₹85,500 करोड़) तक हो सकता है।

शेयर बाजार में बड़ा मौका: अगले हफ्ते 4 नए IPO की एंट्री, 5 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगला हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। अगले हफ्ते 4 नए आईपीओ (IPO) ओपन होने वाले हैं, जबकि 5 कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। यदि आप IPO में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहतरीन अवसर ला सकता है।

भारत से भागा मेहुल चोकसी बेल्जियम में, सरकार ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की

भारत के सबसे बड़े बैंक घोटालों में शामिल पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। चोकसी वर्तमान में बेल्जियम के एंटवर्प शहर में "F रेजीडेंसी कार्ड" पर रह रहा है और उसके साथ उसकी पत्नी प्रीति चोकसी भी वहीं मौजूद है।

अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग में छंटनी, बेंगलुरु इंजीनियरिंग सेंटर से 180 कर्मचारी बाहर

अमेरिका की प्रमुख एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनी बोइंग ने अपने बेंगलुरु स्थित इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) से 180 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। कंपनी वर्तमान में वैश्विक स्तर पर अपने कर्मचारियों की संख्या में कमी कर रही है, जिसका असर भारत में भी दिखा है। बोइंग के भारत में लगभग 7,000 कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन मौजूदा आर्थिक और परिचालन चुनौतियों के चलते कंपनी को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा है।

मुकेश अंबानी की संपत्ति में एक हफ्ते में 39,311 करोड़ रुपये का इजाफा, रिलायंस बनी देश की सबसे बड़ी कंपनी

बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 3,076.6 अंक यानी 4.16% चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 953.2 अंक या 4.25% बढ़ा। इस उछाल का सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1,277.50 रुपये पर बंद हुआ।

महिलाओं के लिए खास MSSC स्कीम 31 मार्च को होगी बंद, 7.5% ब्याज का लाभ उठाने का आखिरी मौका

सरकार की 'महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट' (MSSC) स्कीम में निवेश करने के लिए अब 10 दिन से भी कम समय बचा है। यह खास इन्वेस्टमेंट योजना 1 अप्रैल 2025 से बंद हो जाएगी। यानी 31 मार्च 2025 के बाद इसमें पैसा नहीं लगाया जा सकेगा।

प्याज पर एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म, 1 अप्रैल से विदेश में बिना अतिरिक्त शुल्क के बेच सकेंगे किसान, नहीं लगेगा 20% टैक्स

रेवेन्यू विभाग ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर प्याज निर्यात पर 20% ड्यूटी हटाने की घोषणा की। सरकार ने 13 सितंबर 2024 से यह निर्यात शुल्क लगाया था, जिसे अब 1 अप्रैल 2025 से समाप्त किया जा रहा है। इस फैसले से किसानों और व्यापारियों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

भारतीय कंपनी जोहो बनाएगी मेड इन इंडिया वेब ब्राउजर, सरकार करेगी तीन करोड़ की फंडिंग

भारत में जल्द ही लोग मेड इन इंडिया वेब ब्राउजर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस ब्राउजर को भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो कॉर्पोरेशन डेवलप करेगी, जो गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज जैसे बड़े ब्राउजर्स को टक्कर देगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसकी घोषणा की।

सोने-चांदी में निवेश का सुनहरा मौका: चांदी पहली बार 1 लाख के पार, जानें सिल्वर ETF से निवेश के फायदे

विदेशी बाजारों में मजबूती और घरेलू स्टॉकिस्टों व खुदरा विक्रेताओं की भारी खरीदारी के कारण चांदी ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। मंगलवार को चांदी 633 रुपये महंगी होकर पहली बार 1,00,400 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई। 2025 की शुरुआत से अब तक चांदी के दाम में कुल 14,338 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है। जानकारों के मुताबिक, साल के अंत तक यह कीमत 1,08,000 रुपये तक पहुंच सकती है।

Most Read