ऑपरेशन सिंदूर पर विवादास्पद टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर छाई रहीं शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है। 30 मई को हुई गिरफ्तारी के बाद उन्हें 31 मई को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
देश में कोरोना वायरस एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव केसों की संख्या 3,783 तक पहुंच चुकी है। पिछले 48 घंटों में 1,000 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं।
जून महीने की शुरुआत देशभर के आम लोगों और कारोबारी वर्ग के लिए कई बदलावों के साथ हुई है। वित्तीय नियमों में हुए ये संशोधन न सिर्फ रोजमर्रा की जरूरतों को प्रभावित करेंगे बल्कि आपकी जेब और निवेश पर भी असर डालेंगे।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी और परिवार से निष्कासन के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के ज़रिए उन्होंने अपने माता-पिता से प्रेम और निष्ठा जताई, लेकिन साथ ही इशारों में पार्टी के भीतर चल रही गुटबाज़ी और कुछ नेताओं पर तीखा हमला भी किया।
मिस वर्ल्ड 2025 का ताज इस बार थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री के सिर सजा। ग्लैमर, गरिमा और विविधता से भरे इस आयोजन का फिनाले भारत के हैदराबाद स्थित हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित किया गया था।
उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम अचानक करवट ले रहा है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार समेत कुल 10 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तरप्रदेश के हरदोई जनपद में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने जश्न के माहौल को मातम में बदल दिया। शादी समारोह से लौट रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
ओडिशा के ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत चीफ इंजीनियर के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के एक साथ 7 ठिकानों पर छापेमारी हुई, जिसमें 2 करोड़ से ज्यादा नकद राशि, सोने के गहने और महंगे वस्त्र बरामद किए गए हैं।
कानपुर में पीएम मोदी ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को दी चेतावनी, 'ऑपरेशन सिन्दूर' की सराहना की, ब्रह्मोस मिसाइल की तारीफ की और कहा- दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा.
केरल से 24 मई को दस्तक देने के बाद मानसून महज छह दिन में देश के 17 राज्यों में पहुंच चुका है। इस दौरान देश में औसत से 33% अधिक बारिश दर्ज की गई है। गुरुवार को यह सिस्टम पूर्वोत्तर के बचे हिस्सों और सिक्किम होते हुए हिमालयी पश्चिम बंगाल तक जा पहुंचा।
देश में कोरोना वायरस एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार तक भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 1828 पहुंच गई है, जबकि मौतों का आंकड़ा 15 हो गया है। इन 15 में से अकेले महाराष्ट्र में 6 लोगों की जान गई है।
पंजाब के मुक्तसर जिले के सिंघेवाला गांव में गुरुवार देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। कई अन्य लोग अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।