Tuesday, July 21, 2026
spot_img
Homeदेश

देश

मोदी दो बैसाखियों के सहारे चल रहे हैं: खड़गे का रायपुर में हमला, बोले- कांग्रेस कार्यकर्ता मर-मिटने को तैयार

रायपुर रैली में खड़गे ने कहा- मोदी दो टांगों पर टिके हैं, नीतीश-नायडू हटे तो गिर जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता मरने मिटने को तैयार।

तेलंगाना फार्मा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा 42 पहुंचा , छह दिन बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी

पाशमिलारम इंडस्ट्रियल एरिया में सिगाची इंडस्ट्रीज की फार्मा फैक्ट्री में 30 जून को हुए भयावह विस्फोट के छह दिन बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है। रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान एक और घायल की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान DNA जांच के जरिए हुई है।

मानसून बेकाबू: हिमाचल, यूपी, एमपी और उत्तराखंड में हालात गंभीर, अब तक 82 की मौत

देश के कई इलाकों में मानसूनी बारिश के कारण हालात खराब हो चुके हैं। सबसे ज्यादा असर हिमाचल प्रदेश में पड़ा है। जहां 20 जून से 6 जुलाई तक बारिश ने तबाही मचाई है। इस अवधि में 19 बार बादल फटे, 23 बार बाढ़ आई और 19 लैंडस्लाइड की घटनाएं दर्ज की गईं।

बिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, महावीर मंदिर के पास पत्थरबाज़ी और तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान महावीर मंदिर के पास बवाल हुआ, पत्थरबाज़ी और तोड़फोड़ से तनाव फैला, पुलिस ने मोर्चा संभाला।

दिल्ली में RSS की बैठक आज से, नए भाजपा अध्यक्ष और संविधान में धर्मनिरपेक्ष व समाजवादी शब्द पर चर्चा संभव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत प्रचारकों अहम बैठक शुक्रवार से दिल्ली में शुरू हो रही है। यह बैठक 6 जुलाई तक चलेगी और इसमें संघ और उससे जुड़े संगठनों के 233 प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक दिल्ली स्थित संघ मुख्यालय ‘केशव कुंज’ में होगी।

चट्‌टानें गिरने से केदारनाथ यात्रा रुकी, हिमाचल-राजस्थान-मप्र में तबाही, 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी उफान पर है और इसके किनारे बसे कई घर जलमग्न हो गए हैं। केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव गौरीकुंड में भूस्खलन के चलते यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

दिल्ली सरकार बैकफुट पर, पुराने वाहनों पर बैन हटाने की तैयारी, मंत्री ने बताए नियम के कई झोल

दिल्ली में पुराने वाहनों की जब्ती पर रोक लग सकती है। मंत्री सिरसा ने ELV नियम में खामियां गिनाकर समीक्षा की मांग की है।

CUET UG Result 2025: 13.5 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, 4 जुलाई को आएगा रिजल्ट, यहां देखें पूरा प्रोसेस

CUET UG Result 2025 अब 4 जुलाई को जारी होगा। 13.5 लाख छात्रों को परीक्षा के स्कोर का बेसब्री से इंतजार था।

तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, पांच से अधिक घायल

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को पास के विरुधुनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जुलाई में देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल में बादल फटा, एक की मौत

देश के अधिकांश हिस्सों में जुलाई में सामान्य से अधिक वर्षा होने के आसार हैं। खास तौर पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हरियाणा को बाढ़ के खतरे को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। विभाग के मुताबिक मानसून इस बार अपेक्षा से अधिक सक्रिय है, जिससे कई राज्यों में जलभराव, नदी उफान और भूस्खलन जैसी स्थितियाँ बन सकती हैं।

संगारेड्डी फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा 34 पहुंचा, अंदर से निकाले गए 31 शव, तीन की इलाज के दौरान मौत

तेलंगाना के संगारेड्डी ज़िले में सोमवार सुबह एक दवा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। अब...

तेलंगाना के संगारेड्डी की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 10 मजदूरों की मौत, 20 घायल

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवर सुबह हुए जोरदार विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में अब तक 10 मजदूरों की जान जा चुकी है, जबकि 15 से 20 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

पानीपत की सोसाइटी में युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा के पानीपत में एक पॉश रिहायशी सोसाइटी से युवक की संदिग्ध हालात में लाश बरामद हुई। मृतक का शव खून से लथपथ हालत में मकान के पास मिला, जिसे देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कंट्रोल रूम 112 पर कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सोनम का लैपटॉप और गहने शिलोम के घर से मिले, शिलांग पुलिस एमपी में डटी, पूरे परिवार से पूछताछ

राजा रघुवंशी हत्याकांड की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं। शिलॉन्ग पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) एक बार फिर मध्यप्रदेश में डेरा डाले हुए है। इस बार टीम अपने साथ आरोपियों को किराए पर फ्लैट दिलाने वाले कॉन्ट्रेक्टर-ब्रोकर शिलोम जेम्स को भी लाई है। जिससे सोमवार को इंदौर में क्राइम ब्रांच के ऑफिस में पूछताछ की जा रही है।

भारत में मानसून का जोर: 31 राज्यों में अलर्ट, चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश, उत्तराखंड में बादल फटा

देशभर में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है और इसके चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार, 1 जुलाई के लिए 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तराखंड और झारखंड को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है जहां रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पुरी में दूसरे दिन शुरू हुई रथयात्रा, भक्तों ने खींचे भगवान के रथ, दस लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दूसरे दिन शनिवार को भी आस्था की अद्भुत झलक देखने को मिली। सुबह 10 बजे से रथों को फिर खींचना शुरू किया गया। शुक्रवार को शुरू हुई यात्रा में इस बार अनुमान से डेढ़ गुना अधिक, लगभग 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे, जिससे रथ मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई।

देश के 31 राज्यों में बारिश का अलर्ट, चट्‌टाने गिरने से केदारनाथ हाईवे बंद, असम समेत पूर्वी हिस्से में रेलसेवा ठप

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को देश के 31 राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान जैसे 27 राज्यों के लिए यलो अलर्ट है। जबकि उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र (मध्य) और केरल में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

मरते दम तक काम करो, अपने CEO को अमीर बनाओ? Shark Tank India ने नारायण मूर्ति के 70 घंटे काम वाले बयान को किया...

काम के घंटों को लेकर देश में बहस कोई नई नहीं है, लेकिन हाल ही में फिर ये चर्चा तेज़ हो गई है और इस बार वजह है एक ऐसा विज्ञापन, जो जितना फनी है, उतना ही तीखा भी।

भारत का इतिहास 28 जून: ज्ञानेश्वरी ट्रेन हादसे में 149 की मौत, आर्थिक सुधारों के जनक नरसिंह राव का जन्म, वैश्विक संधियां तय हुईं

28 जून, इतिहास के पन्नों में दर्ज एक ऐसी तारीख है जो भारत और विश्व के राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य घटनाक्रमों का गवाह रही है।

भाई और बहन के साथ मंदिर से निकले जगन्नाथ प्रभु, रथ पर होंगे विराजमान, भक्तों से अटा रथयात्रा का मार्ग

पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर में आज शुक्रवार को रथयात्रा निकाली जा रही है। सवेरे से ही देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं और अपने प्रभु की एक झलक पाने को आतुर हैं। सवेरे 6 बजे भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती के साथ रथयात्रा की विधियां शुरू हुई।

हिमाचल और कश्मीर में बादल फटे, अब तक 8 मौतें, 23 राज्यों में अलर्ट, मध्य प्रदेश-गुजरात में बाढ़ जैसे हालात

देश के हर कोने में मानसून सक्रिय हो चुका है। 26 जून तक जहां औसतन 134.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहां अब तक 146.6 मिमी बारिश हो चुकी है। यानी सामान्य से 12.3% ज्यादा। दिल्ली को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी देशभर में व्यापक बारिश की संभावना जताई है।

ब्राजील समिट में नहीं जाएंगे शी जिनपिंग, मोदी को मिली खास तवज्जो से उपजा कूटनीतिक तनाव

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 6 और 7 जुलाई को होने वाली 17वीं BRICS समिट से पहले एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस बार इस वैश्विक मंच का हिस्सा नहीं बनेंगे।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: ब्लैक बॉक्स से डेटा मिला, अब पायलट की बातचीत और तकनीकी गड़बड़ी की होगी जांच

12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हुई एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 से जुड़ी जांच अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है। इस भीषण हादसे में जहां 270 लोगों की जान गई थी, अब विमान के ब्लैक बॉक्स का डेटा रिकवर कर लिया गया है।

28 घंटे के सफर के बाद अंतरिक्ष में पहुंचे शुभांशु, बने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय, 14 दिन तक करेंगे रिसर्च

26 जून की शाम 4 बजे का वक्त भारत के अंतरिक्ष इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। शुभांशु शुक्ला, भारत के युवा वैज्ञानिक और अंतरिक्ष यात्री, 28 घंटे की रोमांचकारी यात्रा के बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर सफलतापूर्वक पहुंच गए।

SCO मीटिंग में संयुक्त बयान पर साइन करने से भारत का इनकार, आतंकवाद को लेकर चिंताओं की अनदेखी

चीन के किंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत ने एक बड़ा और सशक्त संदेश देते हुए संयुक्त बयान (जॉइंट स्टेटमेंट) पर साइन करने से इनकार कर दिया। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। गुरुवार को हुई इस अहम बैठक में आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की गंभीर चिंताओं को जॉइंट स्टेटमेंट में अपेक्षित स्थान न मिलने के चलते यह निर्णय लिया गया।

Most Read